लखनऊ,30 जून 2019: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सहारनपुर मंडल में स्वास्य, सुरक्षा व विकास कार्य का जायजा लेते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस विशेष सतर्कता और संवेदनशीलता दिखाए। मुख्यमंत्री ने वहां एक बच्चे को भी गोद में उठाकर उसे दुलराया।
बता दें कि इसके बाद सीएम ने जिला अस्पताल में निरीक्षण में मिली खामियों को दूर करने की हिदायत दी। इसके साथ ही जिला अस्पताल को एमआरआई मशीन देने का आश्वासन भी दिया।
उन्होंने जिला और ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों के रिक्त पड़े पदों को शीघ भरे जाने की घोषणा भी की।
उन्होंने इमरजेंसी, बच्चा वार्ड व आईसीयू का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने रोगियों और तीमारदारों से दवाइयां, चिकित्सा सुविधा और भोजन के बारे में जानकारी ली।






