आरक्षण समर्थकों ने उठायी मांग: पाकिस्तान के नापाक इरादों को मोदी सरकार सख्ती से कुचलकर शहीदों की शहादत का ले बदला
लखनऊ, 15 फरवरी 2019: 40 से अधिक देश के वीर जवानों की एक आतंकी घटना में शहीद हो जाने पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के संयोजक मण्डल द्वारा आज एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वीर जवानों को प्रदेश के 8 लाख आरक्षण समर्थक कार्मिकों की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना की गयी। प्रदेश के सभी आरक्षण समर्थक कार्मिक शहीद परिवारों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।

इस दुख की घड़ी में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा, डा. रामशब्द जैसवारा, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, अन्जनी कुमार, लेखराम, प्रेम चन्द्र, दिनेश कुमार, अशोक सोनकर, चमन लाल, राम नरायन, फूलचन्द्र, प्यारेलाल व घनश्याम सोनकर ने केन्द्र की मोदी सरकार से यह मांग उठायी कि पाकिस्तान के नापाक इरादे को सख्ती से कुचल कर शहीदों की शहादत का बदला ले और सरकार इस मुद्दे पर तत्काल देशहित में निर्णय लेे।







