लखनऊ, 12 मई 2019: लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट तीन सौ इक्कीस बी वन का सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। इसमें नव निर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ मनोज रुहेला, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर फर्स्ट कमल शेखर और वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सेकेंड डॉ जगदीश अग्रवाल को जनपद लखनऊ द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ए के सिंह,राकेश अग्रवाल, गुरुनाम सिंह, के एस लूथरा, नरेश चन्द्र, इंद्रपाल कनौजिया, डॉ दिलीप अग्निहोत्री, योगेश दीक्षित, सन्तोष पांडेय,राजकुमार पाल, विनोद तिवारी,धर्मेंद्र गुप्ता,रामकुमार आजाद, गौरव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे।







