‘जीरो टालरेंस‘ की नीति के तहत हुई करवाई: नपे 600 भ्रष्ट अफसर व कर्मचारी
लखनऊ,04 जुलाई 2019: यूपी में भ्रस्टाचार के खिलाफ योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए आज एक बड़ी पहल कर दी। बता दें कि बता दें कि यूपी में भ्रष्ट बाबुओं के खिलाफ राज्य सरकार ने 600 अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इनमें 200 अधिकारी ऐसे हैं, जिन्हें पिछले दो साल में जबरन सेवानिवृत्ति दे दी गई।

राज्य के मंत्री एवं प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि हमारी सरकार की भ्रष्ट और ढीले- ढाले अधिकारियों के खिलाफ ‘‘जीरो टालरेंस‘‘ की नीति है। पिछले दो वर्षों के दौरान अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। उन्हें वीआरएस दिया गया है। कई अधिकारियों को चेतावनी दी गयी है और उनकी पदोन्नति रोक दी गई हैं।
इन विभागों पर गिरी गाज:
श्री शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने इस तरह की कार्रवाई की है। हमने एक मिसाल पेश की है। आगे और कार्रवाई होगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पिछले दो वर्षों में लगभग 600 अधिकारियों पर कार्रवाई की गयी है। इनमें 169 बिजली विभाग के अधिकारी हैं। 25 अधिकारी पंचायती राज, 26 बेसिक शिक्षा और 18 पीडब्ल्यूडी विभाग के हैं। लगभग 200 अधिकारियों को वीआरएस दिया गया है। सचिवालय प्रशासन विभाग के कामकाज की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि सरकार में भ्रष्ट अधिकारियों और स्टॉफ की कोई जगह नहीं है। ऐसे अधिकारियों को जबरन वीआरएस देना चाहिए।






