भारत ने कहा पाक तुरंत रिहा करे हमारे पायलेट को, अगर पायलेट को कुछ हुआ तो करवाई तय
लखनऊ, 28 फरवरी 2019: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता पर खतरा होगा, तो देश चुप बैठने वाला नहीं है। सेना उसका मुंहतोड़ जवाब देगी। पाकिस्तान के साथ ऐसा ही हुआ। हमारी बहादुर सेना ने पाकिस्तान की सरजमीं पर आंतकियों को मारकर दुनिया में अपना लोहा मनवाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने विनाश का बीज बोया है। वह अपने कमारे से विनाश की ओर बढ़ रहा है। श्री योगी बुधवार को यहां Rs 250 करोड़ से बनने वाले मेडिकल कालेज सहित कई योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद राजकीय इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।






