Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    V’day Special: बजट में मजनूओं की उपेक्षा

    By February 7, 2020Updated:February 7, 2020 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 480

    व्यंग्य: अंशुमाली रस्तोगी

    बेहद बारीकी से देखने और समझने के बाद भी बजट में मजनूओं के लिए मुझे कुछ भी नजर नहीं आया। न उनके लिए कोई योजना नजर आई न भविष्य का कोई रोड-मैप। कहें तो मजनूओं की झोली खाली की खाली ही रही। वित्तमंत्री का मजनूओं के प्रति ‘उपेक्षा’ का यह भाव मुझे भीतर तक खल गया। इतने गए-बीते तो न है हमारे देश के मजनूं।

    सदियों से हमने अपने दिमाग में यह मिथक बना रखा है कि देश की अर्थव्यवस्था को बड़े-बड़े उद्योगपति या पूंजीपति ही मिलकर चला रहे हैं। जबकि देश की आर्थिक रीढ़ को मजबूती देने में मजनूओं की भी महत्ती भूमिका है। वे भी गाहे-बगाहे अपनी जेब का, भले छोटा हिस्सा ही सही, देश को देते हैं। मैं ऐसे बहुतेरे मजनूओं को निजी तौर पर जानता हूं, जो बाकायदा टैक्स देते हैं। इस मुद्दे पर चिंतनरत रहते हैं कि देश का आर्थिक विकास कैसे हो! कैसे वे देश की अर्थव्यवस्था को चीन, जापान और अमरीका से आगे ले जाएं।

    हर साल आने वाला वेलेंटाइन डे मजनूओं के लिए ही नहीं बल्कि देश की आर्थिक समृद्धि को भी मजबूत करता है। इस दिन मजनूओं का अपनी प्रेमिकाओं पर किया जाने वाला गिफ्ट्स रूपी निवेश अंततः अर्थव्यवस्था में ही आकर जुड़ता है। मत भूलिए, अपनी हैसियत से कहीं आगे बढ़कर मजनूं इस दिन खर्चा करते हैं। जेब गवाही न दे फिर भी दोस्तों या घर वालों से उधार मांग गिफ्ट्स खरीदते हैं। प्रेमिका खुश रहे और अर्थव्यवस्था सुदृढ़ रहे इसका पूरा ख्याल वे रखते हैं।

    ज्यादा कुछ नहीं तो वित्तमंत्री को गिफ्ट्स के लेन-देन में ही कुछ राहत देनी चाहिए थी। पता चला है कि बजट में मोबाइल फोन भी महंगे हो गए हैं। डेटा तो पहले ही महंगा हो गया था। यह सरासर नाइंसाफी है। जब वित्तमंत्री साहिबा ने किसानों के लिए इतनी दरियादिली दिखाई तो मजनूओं ने भला उनका क्या बिगाड़ा था!

     

    प्रेमिका की एक ‘हां’ की खातिर मजनूं क्या-क्या नहीं करता, क्या-क्या नहीं सहता। बहुत से तो अपनी पढ़ाई, अपने करियर तक को दांव पर लगा देते हैं। चूंकि मैं भुक्तभोगी रहा हूं इसलिए मुझे पता है। ऐन वेलेंटाइन डे के आसपास बजट का आना और मजनूओं के लिए कुछ भी न होना, वाकई बहुत कष्ट दे रहा है।

    मेरे मोहल्ले की गिफ्ट शॉप में जहां हर वक़्त मजनूओं की भीड़ जमा रहा करती थी, आज कंप्लीट सन्नाटा है। इश्कबाजी और फ़्लर्ट की दास्तानें थम-सी गई हैं। पप्पू भाई (दुकानदार) का चेहरा उदास है। सात दिनों तक चलने वाले वेलेंटाइन पर्व के लिए मंगाया गया सामान धूल खा रहा है।

    मैं यह सब अपनी आंखों से देख रहा हूं पर देखा नहीं जा रहा। कितने ही बजट आए और गए पर मजनूओं की इतनी दुर्गत पहले कभी न हुई। देश की अर्थव्यवस्था में अपना सहयोग देने वाला मजनूं वर्ग आज डबडबाई आंखों से वित्तमंत्री साहिबा की ओर निहार रहा है कि शायद उन्हें कुछ तरस आ जाए।

    यह देश के मजनूओं के लिए बहुत ही भारी समय है। मैं उनके लिए चिंतित हूं। मुझे डर है, कहीं देश का मजनूं वर्ग बजट और वित्तमंत्री साहिबा के खिलाफ धरना-प्रदर्शन न शुरू कर दे। बजट में मजनूं वर्ग की उपेक्षा नहीं सहेगा हिंदुस्तान।

    Keep Reading

    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Disha Patani Set to Win Hearts in Awarapan 2

    दिशा पाटनी का सबसे रहस्यमयी अवतार!

    July 2, 2026
    Mumbai has become a global hub for home decor and textiles.

    मुंबई बना होम डेकोर और टेक्सटाइल का ग्लोबल हब

    July 2, 2026

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    July 1, 2026
    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    July 1, 2026
    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    July 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading