नई दिल्ली, 5 अगस्त। राजग उम्मीदवार एम. वेंकैया नायडू शनिवार को विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को 272 मतों से मात देकर देश के अगले उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। नायडू को 516 मत मिले, जबकि गांधी को 244 वोट हासिल हुए। कुल 771 वोट पड़े थे। 11 वोट अवैध घोषित कर दिए गए।
राज्यसभा के महासचिव और निर्वाचन अधिकारी, शमशेर के. शरीफ ने संवाददाताओं से कहा, चूंकि वेंकैया नायडू ने जीत के लिए निर्धारित संख्या से अधिक वोट प्राप्त किए हैं, इसलिए मैं उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित घोषित करता हूं।







