कुणाल खेमू की फिल्म में दोस्ती और खतरनाक मिशन का रोमांच
प्रीति जिंटा का नया एक्शन-कॉमेडी अवतार
मुंबई। कुणाल खेमू की आगामी फिल्म ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की यह हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी दो पक्के दोस्तों हार्दिक (कुणाल खेमू) और बग्स (स्पर्श श्रीवास्तव) की कहानी है, जिनकी सामान्य जिंदगी अचानक एक खतरनाक मिशन में बदल जाती है।
मजेदार पंचलाइंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन
ट्रेलर में हंसी, दोस्ती की नोकझोंक, दमदार एक्शन सीक्वेंस, पेपी म्यूजिक और कई अप्रत्याशित ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। देश पर मंडराते खतरे के बीच दोनों अनचाहे हीरो बन जाते हैं। मिशन की कमान संभालती हैं प्रीति जिंटा की ‘मैडम एच’, जो अपने अलग और जोरदार एक्शन-कॉमेडी अंदाज में नजर आ रही हैं।
कुणाल खेमू ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया
फिल्म को कुणाल खेमू ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। चिराग निहलानी भी प्रोड्यूसर हैं। कास्ट में वंशिका धीर, यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। ‘वाइब’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।






