Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश

    पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की तीसरी बेगम बनीं बुशरा मानेका

    ShagunBy ShagunFebruary 19, 2018Updated:February 19, 2018 विदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 557

    ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘रविवार 18 जनवरी को रात 9 बजे परिजनों और करीबी दोस्तों के बीच निकाह पूरा हुआ

    इस्लामाबाद, 19 फरवरी। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान के तीसरे विवाह को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लग गया है। इमरान खान ने बुशरा मानेका नाम की महिला के साथ परंपरिक तरीके से निकाह कर लिया है। उनकी पार्टी पीटीआई की ओर से ट्विटर पर इमरान खान की तीसरी शादी की तस्वीर जारी की गई है। पीटीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘रविवार 18 जनवरी को रात 9 बजे परिजनों और करीबी दोस्तों के बीच निकाह पूरा हुआ।’ पीटीआई की ओर से बताया कि निकाह समारोह बुशरा के घर हुआ। शादी की तस्वीरों से पता चला है कि इमरान और बुशरा मानेका का निकाह मुफ्ती सईद ने पढ़ाया है। इससे पहले रेहन खान और इमरान की निकाह भी उन्होंने ही पढ़वाया था।

    पीटीआई प्रमुख इमरान खान की तीसरी शादी को लेकर पिछले माह खबर आई थी। हालांकि उनकी पार्टी की ओर से तीसरी शादी की खबरों का खंडन कर दिया गया था। इस बीच इमरान खान की तीसरी बेगम बुशरा मानेका ने पीटीआई के ट्वीट कर री-ट्वीट कर लिखा, ‘अल्लाह के फजलो करम से हम एक नई जिंदगी शुरू करने जा रहे हैं। आपकी दुआओं की जरूरत है।’ बुशरा मानेका एक आध्यात्मिक गुरू हैं। उन्होंने लाहौर के एचिसन कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने इससे पहले खवार फरीद मनेका से शादी की थी, जो इस्लामाबाद में सीनियर कस्टम ऑफिसर थे। कुछ साल पहले वे खवार फरीद मनेका से अलग हो गईं। वे मूल रूप से दक्षिणी पंजाब से हैं। बुशरा के 5 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटे और 3 बेटियां हैं।

    इमरान खान और बुशका मानेका की पहली बार वर्ष 2015 में लोधरन में हुए उपचुनाव के दौरान मिले थे। लोधरन में एनए-154 सीट के लिए उपचुनाव हुआ था। जहां इमरान खान चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी। इमरान खान की पहली शादी ब्रिटिश मूल की जेमिमा खान से हुई थी। जेमिमा के साथ उनका रिश्ता 9 साल तक चला, जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से साल 2004 में तलाक ले लिया। 8 जनवरी, 2015 को इमरान खान ने टीवी प्रेजेंटर रेहम खान से दूसरी शादी की। यह रिश्‍ता बमुश्किल 10 महीने ही चल सका और दोनों अलग हो गए। इमरान की तीसरी शादी आध्यात्मिक गुरू बुशरा मानेका से की है।

    इनका नाम बुशरा बीबी या ‘बुशरा मानेका’ जिन्‍हें पकपट्टन में मिस पिंकी के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें कि इमरान खान का यहां पर आना-जाना करीब दो साल पहले से था। वह अकसर यहां पर स्थित पीर बाबा फरीदुद्दीन की दरगाह पर आते थे और कुछ समय भी बिताते थे। पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक जब कभी वह परेशान या मुसीबत में होते हैं तो बुशरा से मुलाकात भी करते थे। बुशरा वट्टू कबीले से ताल्‍लुक रखती हैं, जो मानेका का ही उप कबीला है। 40 वर्षीय बुशरा ने 65 वर्षीय इमरान खान से दूसरा विवाह किया है।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के परिणामों पर ईरान का कड़ा रुख, तेहरान ने समझौते की उम्मीदों पर फेरा पानी

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A tree fell in front of a temple and then ended up behind it—even AI is baffled; it’s hard to tell whether the viral video is real or fake!

    पेड़ मंदिर के सामने गिरा फिर खुद मंदिर के पीछे जा गिरा, AI भी हैरान, वायरल वीडियो असली या नकली कहना मुश्किल !

    November 11, 2026
    Arjun Rampal will peel back the layers of suspense in ‘The Blind Game’!

    ‘द ब्लाइंड गेम’ में अर्जुन रामपाल खोलेंगे सस्पेंस की परतें!

    November 11, 2026
    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    November 11, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading