इस्लामाबाद,10 अगस्त 2018: रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद (सेवानिवृत्त) कैप्टन मुहम्मद सफदर को तबीयत बिगड़ने पर देश के शीर्ष अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि सफदर को पेट में गड़बड़ी की शिकायत थी और उनका शुगर स्तर ऊंचा था। चैनल के अनुसार शरीफ की बेटी मरियम के 55 वर्षीय पति सफदर को तबीयत बिगड़ने पर अडियाला जेल से पाकिस्तान इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ले जाया गया।
सफदर एक जवाब देही अदालत द्वारा लंदन में चार लक्जरी फ्लैटों पर शरीफ परिवार के स्वामित्व को लेकर सजा सुनाये के बाद एक साल कैद की सजा काट रहे हैं।







