Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश

    नवाज शरीफ की जेल में तबियत बिगड़ी

    ShagunBy ShagunJuly 24, 2018Updated:July 24, 2018 विदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 722

    अस्पताल में शिफ्ट करने जरूरत

    रावलपिंडी, 24 जुलाई 2018: पनामा पेपर केस में नाम आने के बाद दोषी करार दिए जाने के बाद जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की तबीयत खराब हो गई है। जानकारी के अनुसार उनकी किडनी फेल होने की कगार पर हैं और मेडिकल बोर्ड ने उन्हें तुरंत रावलपिंडी जेल से अस्पताल में भर्ती किए जाने को कहा है। पाक मीडिया के अनुसार, शरीफ के खून में यूरिया की मात्रा खतरे के स्तर तक बढ़ गई है, उनके दिल की धड़कनें अनियमित हैं और वह डिहाइड्रेशन से पीड़ित हैं।

    खबरों के मुताबिक, जेल में मौजूद अस्पताल में ऐसी सुविधाएं मौजूद नहीं हैं जिसके जरिए शरीफ को नसों के जरिए फ्लूइड चढ़ाया जा सके। इसलिए उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किए जाने की जरूरत है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो उनकी तबीयत और बिगड़ जाएगी। इस मामले पर पाकिस्तान की अंतरिम सरकार जल्द फैसला ले सकती है।

    रिपोर्ट के अनुसार, रावलपिंडी इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियॉलजी के चीफ एक्जिक्यूटिव मेजर जनरल (रिटायर्ड) डॉक्टर अजहर महमूद कयानी के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने जेल में जाकर शरीफ का मेडिकल चेकअप किया और एक समग्र रिपोर्ट तैयार की है। यह रिपोर्ट अब पंजाब के स्वास्थ्य सचिव को भेज दी गई है। इस रिपोर्ट में यह सुझाव दिया गया है कि शरीफ को तुरंत अस्पताल में शिफ्ट किया जाना चाहिए।

    बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग के केस में शरीफ को 10 साल और उनकी बेटी मरियम को 7 साल की सजा हुई है। इसके अलावा मरियम के पति कैप्टन (रिटायर्ड) सफदर को भी एक साल की सजा हुई है।

    साल-2016 में पनामा पेपर केस में नाम आने के बाद नवाज शरीफ को जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जांच के बाद शरीफ और उनकी बेटी मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलाया गया था। पाकिस्तानी ट्राइब्यूनल कोर्ट ने पिछले शुक्रवार को शरीफ और उनकी बेटी मरियम को दोषी पाया और कैद की सजा सुनाई।

    Shagun

    Keep Reading

    ‘Journalist War’ Erupts After Trump-Xi Meeting; Tensions Over Taiwan Reach a Peak

    ट्रंप-शी मुलाकात के बाद छिड़ा ‘पत्रकार युद्ध’, ताइवान पर तनाव चरम

    Trump's Pakistan Plan! US Blockade on Iran; Tehran Threatens to 'Sink' the US

    ईरान का बड़ा दावा: अमेरिका से समझौते का ड्राफ्ट तैयार, 30 दिनों में होर्मुज खुलेगा!, अमेरिका भड़का

    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    US Says—We Do Not Want War Right Now, Tensions Persist

    ट्रंप पर ईरान का 558 करोड़ का इनाम, अमेरिका बोला- अभी युद्ध नहीं चाहिए, तनाव बरकरार

    Trump's Pakistan Plan! US Blockade on Iran; Tehran Threatens to 'Sink' the US

    ईरान ने खोला होर्मुज जलडमरूमध्य, चीन के जहाजों को मिली छूट

    ईरानी हमलों ने अमेरिकी ठिकानों में मचाई भारी तबाही: सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Srijan Samman on Hindi Journalism Day: Emphasizing the Need for Emotional Intelligence in the AI ​​Era

    हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सृजन सम्मान, एआई युग में इमोशनल इंटेलिजेंस की जरूरत पर जोर

    May 31, 2026
    Actress Nyrraa M Banerji is once again making headlines with her stunningly glamorous and stylish appearance. Through her latest photos, she has created a buzz on social media, leaving fans mesmerized and showering her with praise. Known for her distinctive presence in the world of fashion and glamour, Nyrraa has once again captured everyone's attention with a look that is both bold and elegantly sophisticated. In the recently shared pictures, Nyrraa's confidence, fashion sense, and captivating personality shine through effortlessly. Her striking outfit, flawless makeup, and powerful expressions add an extra layer of charm to her overall appearance.

    नायरा एम बनर्जी का बोल्ड ग्लैमर, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

    May 31, 2026
    ‘Journalist War’ Erupts After Trump-Xi Meeting; Tensions Over Taiwan Reach a Peak

    ट्रंप-शी मुलाकात के बाद छिड़ा ‘पत्रकार युद्ध’, ताइवान पर तनाव चरम

    May 31, 2026
    Non-violence is the supreme duty, but violence against the enemy is also necessary: ​​CM Yogi

    अहिंसा परमो धर्म, लेकिन दुश्मन के खिलाफ हिंसा भी जरूरी: CM योगी

    May 31, 2026
    A Powerful Message from the Flag-bearer of the Sundarkand Mega-Campaign at Ram Janmabhoomi

    सुंदरकांड महा-अभियान की ध्वजवाहिका का रामजन्मभूमि पर जोरदार संदेश

    May 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading