पेरिस, 06 अप्रैल। फ्रांस में रेलवे कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। जिसके कारण फ्रांस का परिवहन सिस्टम लगभग ठप्प हो गया है। जानकारों के अनुसार यह हड़ताल लंबी चल सकती है। फ्रांस के राष्ट्रपति रेलवे में सुधार को जरूरी मान रहे हैं। वही रेलवे के कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। रेलवे के 80 फ़ीसदी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिसके कारण पेरिस में जगह जगह जाम लग गया है।
कहा जा रहा है कि पेरिस से विभिन्न स्थानों पर जो जाम लगे हैं । यदि उन्हें जोड़ दिया जाए तो लगभग 420 किलोमीटर जाम लगा हुआ है। सार्वजनिक सेवा क्षेत्र के करीब 3.5 लाख कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण तेज गति की 85 फ़ीसदी ट्रेन 75 फ़ीसदी रीजनल ट्रेन, 30 फ़ीसदी हवाई सेवा रद्द कर दी गई हैं। जिसके कारण लगभग 45 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। उन्हें परिवहन के लिए वैकल्पिक साधन भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।







