ट्रंप ने कहा बंदूक खरीदने की न्यूनतम आयु को बढ़ाने के लिए वह तैयार
वॉशिंगटन,27 फरवरी। फ्लोरिडा के स्कूल में 14 फरवरी को हुई गोलीबारी की भयावह घटना के बाद पहली बार छात्र और शिक्षक कक्षा में वापस लौटे। स्कूल के ही एक पूर्व छात्र द्वारा की गोलीबारी में 17 लोग मारे गए थे। पार्कलैंड स्थित फ्लोरिडा हाइ स्कूल में 14 फरवरी की घटना के साक्षी डेविड होग ने कहा कल्पना कीजिए कि विमान दुर्घटना के बाद हर दिन उसी विमान में सवार होकर कहीं जाना कैसा लगेगा। सब कुछ पहले की तरह सामान्य कभी नहीं हो पाएगा।
स्कूल में कक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। एक शिक्षक ने एनपीआर रेडियो को बताया क्लासरूम घटना वाले दिन की तरह ही तितर बितर था। किताबें मेज पर पड़ी थीं, कैलेंडर की तारीख 14 फरवरी ही लगी थी। घटना में कार्रवाई की मांग के मद्देनजर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा बंदूक खरीदने की न्यूनतम आयु को बढ़ाने के लिए वह तैयार हैं। सोमवार को सभी 50 राज्यों के शीर्ष अधिकारियों के साथ होने वाली मुलाकात से पहले गवर्नर्स बॉल में ट्रंप ने कहा कि स्कूलों की सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकता है।
पढ़े पूरा मामला:
फ्लोरिडा में स्कूल से निकाले गए छात्र ने की अंधाधुंध गोलीबारी, 17 लोगों की मौत
संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा प्रान्त में एक हाईस्कूल में 19 साल के पूर्व छात्र द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी हैं. जबकि 1 दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हैं। यह घटना भारतीय समयानुसार बुधवार को देर रात हुई। अधिकारीयों के अनुसार हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान निकोलस क्रूज (19) के रूप में की गई है. क्रूज को अनुशासनहीनता के चलते स्कुल प्रबंधन ने निकाल दिया था। एफपी की रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी के समय छात्र बुरी तरह डरकर चीखने लगे। उन्होंने मदद के लिए अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के संदेश भेजने शुरू कर दिए।

ब्रोवर्ड काउंटी के शेरिफ स्कॉट इजरायल ने बताया कि बंदूकधारी की पहचान निकोलस क्रूज के रूप में की गई है, जो पहले इसी स्कूल का छात्र रहा है. क्रूज को अनुशासनहीनता के चलते प्रबंधन ने निकाल दिया था। इजरायल ने कहा कि बंदूकधारी हमलावर ने शांतिपूर्वक पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। हमले में घायल हुए 14 लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घटना पर ट्वीट कर शोक जताया है।







