टोक्यो, 25 जुलाई 2018: एक ओर जहां भारत में बारिश ने कहर बरपा रखा है तो वहीँ जापान में गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। इस दरम्यान जापान के कई क्षेत्रों में भारी गर्मी बनी हुई है। गर्म हवाएं चल रही हैं। लू से अभी तक 15 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं 12000 से ज्यादा लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
एक मीडिया न्यूज़ एजेंसी के अनुसार रविवार को टोक्यो और आसपास के क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री से ज्यादा पर पहुंच गया था। जो अभी तक का एक नया रिकॉर्ड है। जापान ने हीट स्ट्रोक को लेकर अलर्ट जारी किया है। भारी गर्मी से जापान का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।







