Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश

    आईएसआईएस ने किया पाक के क्वेटा में बम धमाका, कई की मौत

    ShagunBy ShagunJuly 25, 2018 विदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 542

    मतदान के दौरान अलग-अलग इलाकों से हिंसा की खबरें , 31 की मौत, तीस घायल

    इस्लामाबाद, 25 जुलाई 2018: पाकिस्तान में आज कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रीय और प्रांतीय असेंबली के लिए मतदान चल रहा है। मतदान के दौरान अलग-अलग इलाकों से हिंसा की खबरें आ रही हैं। इस बीच बलूचिस्तान के क्वेटा में बम धमाके की घटना हुई है, जिसमें अब तक 31 लोगों की मौत की खबर है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, ये धमाका क्वेटा में पूर्वी बाईपास के करीब हुआ है। क्वेटा धमाके में अब तक 31 लोगों की मौत की खबर है, जबकि करीब 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

    हमले की आईएसआईएस ने ली जिम्मेवारी हैं। यह ब्लास्ट नेशनल असेंबली 260 के अंतर्गत सुबह करीब 11 बजे हुआ है। यह ब्लास्ट एक पुलिस वैन के पास हुआ है, जो इलाके में रुटीन पैट्रोलिंग कर रही थी। मरने वालों में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जबकि दो बच्चे की मौत की भी खबर है। धमाके में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के डीआईजी अब्दुल रज्जाक चीमा ने बताया कि फिलहाल घायलों को इलाज के लिए ले जाया जा रहा है।

    उधर, मतदान को लेकर काफी तादाद में लोग अपने घरों से बाहर निकल रह हैं। महिलाएं इस चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है। मतदान केन्द्रों पर लाइन में उनकी भारी संख्या देखी जा रही है। कई शाहबाज समेत कई पाकिस्तानी राजनीतिक हस्तियों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस चुनाव मुख्य रूप से तीन पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। ये पार्टियां हैं- नवाज शरीफ की पार्टी- पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन), बिलावल भुट्टो की पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और क्रिकेटर से राजनीति में आए इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई)।

    इस चुनाव में कुल 3 लाख 71 हजार, 388 सेना के जवानों की 85 हजार मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा एक ऐहतियाती कदम के तौर पर तैनाती की गई है। पाकिस्तान के चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 3,459 उम्मीदवार नेशनल असेंबली की 272 सीटों के लिए चुनावी मैदान में है जबकि पंजाब, सिंध बलूचिस्तान और खैबर- पख्तूनख्वा प्रांतीय असेंबली की 577 सीटों के लिए 8,396 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। देशभर के 85,000 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान खत्म होने के तुरंत बाद इन्हीं केंद्रों पर मतों की गिनती की जाएगी और 24 घंटों के भीतर परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading