Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश

    पाक के पूर्व पीएम अब्बासी के खिलाफ अरेस्ट वारंट

    ShagunBy ShagunSeptember 11, 2018 विदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 607

    इस्लामाबाद,11 सितम्बर 2018: पाकिस्तान की एक कोर्ट ने पूर्व पीएम नवाज शरीफ के संबंध में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक के ब्योरे का खुलासा करने के मामले में पूर्व पीएम शाहिद खाकान अब्बासी के खिलाफ जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

    बता दें कि अब्बासी ने, एक अखबार के संवाददाता के साथ अपनी पार्टी के नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री शरीफ के साक्षात्कार को लेकर मई में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता की थी। बाद में उन्होंने बैठक का ब्योरा मीडिया के साथ साझा किया था। सिविल सोसायटी की एक सदस्य ने लाहौर उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि अब्बासी ने सुरक्षा प्रतिष्ठानों की मानहानि की है।

    याचिकाकर्ता ने तर्क दिया था कि बैठक के बाद अब्बासी ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शरीफ से मुलाकात की थी और उन तक सैन्य नेतृत्व की चिंता पहुंचाई। उसने कहा कि अब्बासी ने ऐसा कर प्रधानमंत्री के रूप में ली गई अपनी शपथ का उल्लंघन किया। लाहौर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मजहर अली अकबर नकवी ने अब्बासी को सोमवार को तलब किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। इस पर उनके खिलाफ जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया।

    न्यायाधीश ने शरीफ और रिपोर्टर को भी नोटिस जारी किए जाने का आदेश दिया। शरीफ ने अपने साक्षात्कार में मुंबई हमलों में पाकिस्तानी लोगों की संलिप्तता से जुड़े सवाल उठाए थे जिससे सेना और सरकार के बीच तनाव बढ़ गया था।

    Shagun

    Keep Reading

    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    Strait of Hormuz closed again following Israeli attack; scenes of devastation in Iran.

    इजरायल के हमले के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर बंद, ईरान में तबाही का मंजर

    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    7 ballistic missiles fired; US attacked radar sites.

    ईरान- अमेरिका तनाव चरम पर: 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, US ने रडार साइट्स पर हमला किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    June 26, 2026
    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    June 26, 2026
    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    June 26, 2026
    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    June 26, 2026
    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    June 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading