सिओल,27 फरवरी। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून-जे-इन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका को उत्तरी कोरिया के साथ वार्ता की सीमा को कम करना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ प्योंगयांग को इसके बदले में परमाणुकरण को समाप्त करने की दृढ़ इच्छाशक्ति दिखानी चाहिए। चीनी उपराष्ट्रपति लियू यांडोंग क साथ एक बैठक में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून ने कहा, हाल ही में उत्तर कोरिया ने दिखाया है कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ सक्रिय रुप से वार्ता करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

दूसरी तरफ अमेरिका ने भी इस वार्ता के महत्व के बारे में बताया है। कहा कि,”अमेरिका को उत्तर कोरिया के साथ वार्ता की सीमा कम करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और उत्तर कोरिया को एक साथ बैठकर शांतिपूर्वक वार्ता जल्द ही कर लेनी चाहिए। बता दें कि दक्षिणी कोरियाई राष्ट्रपति मून ने अपने कार्यालय से ये बातें कही है।







