स्पेस एक्सप्लोरर ने मंगल ग्रह की कुछ तस्वीरें ली हैं, जिसमें सॉफ्ट बॉडी लाइफ फॉर्म के अवशेष दिख रहे हैं
वॉशिंगटन, नई दिल्ली, 08 मार्च। दूसरे ग्रहों पर जीवन हमेशा से ही हमारी जिज्ञासाओं में शामिल रहा है। इस बीच एक वैज्ञानिक ने आरोप लगाया है कि नासा एलियंस के अस्तित्व को लोगों से छिपा रहा है। इस तरह वैज्ञानिक ने एलियन हंटर्स को एक बार फिर से इस मामले में जिरह का मसाला दे दिया है।
वैज्ञानिक ने आरोप लगाया कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा मंगल ग्रह पर एलियन लाइफ के प्रमाण को छिपा रही है। एजेंसी के स्पेस एक्सप्लोरर ने मंगल ग्रह की कुछ तस्वीरें ली हैं, जिसमें सॉफ्ट बॉडी लाइफ फॉर्म के अवशेष दिख रहे हैं। शोधकर्ता बैरी डिग्रेगोरियो ने दावा किया कि वह अपनी रिपोर्ट से नासा की गुप्त बातों को दुनिया के सामने ला देगा। बैरी का कहना है कि इस खोज को नजरअंदाज कर दिया गया है।
एजेंसी की योजना साल 2030 तक मंगल ग्रह पर मानव मिशन भेजने की है। इस बीच नासा ने चित्रों में दिख रही आकृतियों को रॉक क्रिस्टल करार दिया है। धरती की मिट्टी में सूक्ष्म जीवन का अध्ययन करने में बैरी माहिर हैं। उनका कहना है कि क्यूरिओसिटी रोवर से ली गई तस्वीरों में जो पैटर्न दिख रहा है वह पृथ्वी पर खींचे गए ऑर्डोवाशियन ट्रेस जीवाश्म की तरह के हैं।







