Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बॉलीवुड

    ’12वीं फेल’ फिल्म प्रमोशन को पटना पहुंचे विक्रांत मैसी और मेधा शंकर, संवाददाता सम्मेलन को किया संबोधित

    ShagunBy ShagunOctober 25, 2023 बॉलीवुड No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 840

    महावीर मंदिर में दर्शन के बाद गंगा पथ पर फैंस के बीच जाकर फिल्म 12वीं फेल का किया प्रमोशन

    विधु विनोद चोपड़ा की विक्रांत मैसी स्टारर मच अवेटेड फिल्म “12वीं फेल” अपनी रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में अब फिल्म के प्रमोशन के लिए लीड एक्टर यानी मिर्जापुर के बबलू पंडित उर्फ विक्रांत मैसी व फिल्म की एक्ट्रेस मेधा शंकर बिहार की राजधानी पटना आए, जहां उन्होंने होटल मौर्य में फिल्म को लेकर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया और फिल्म देखने की अपील की। यह फिल्म 27 अक्टूबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज होगी, जिसको लेकर आज फिल्म की स्टार कास्ट पटना आए थे, जहां उन्होंने अपने फैंस से भी फिल्म देखने की अपील की।

    पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विक्रांत ने बताया कि बबलू पंडित का किरदार फिल्म में मन लगाकर पढ़ना चाहता था, क्योंकि उसका सपना IAS बनने का था, लेकिन पिता की न्याय की लड़ाई में बबलू का पढ़ लिख कर कुछ बनने का सपना, एक सपना ही बनकर रह जाता है। हालाँकि, विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म की कहानी बहुत सारे ऐसे बच्चों की है, जो IAS और IPS बनने का सपना लेकर चलते हैं और उसमे मिली हार से खुदको टूटने की जगह और मजबूत कर रीस्टार्ट करते हैं। 12वीं फेल की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है जो इसे खास बनाती है। अपने फैंस से मिलने पहुंचे। बता दें कि एक्टर के किरदार बबलू पंडित से उत्तर भारतीय दर्शक खूब प्यार करते हैं, ऐसे में अपने नए किरदार को उनसे मिलवाने के लिए एक्टर खुद उत्साहित हैं।

    वहीं, पत्रकारों से बातचीत में फिल्म की अभिनेत्री मेधा शंकर ने बताया कि ’12वीं फेल’ अपने दिलचस्प आधार और ट्रेलर को मिली उल्लेखनीय प्रतिक्रिया के साथ एक देखने लायक फिल्म के रूप में उभरी है। और अब जैसे-जैसे इस फिल्म की रिलीज करीब आने लगी है, इस फिल्म को लेकर हर तरफ चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि ये एक मस्ट वॉच सिनेमाई अनुभव होने का वादा करती है। उन्होंने कहा कि पटना और बिहार के लोग फिल्मों को बहुत प्यार देते हैं, इसलिए हमारी टीम को उम्मीद है कि यह फिल्म यहां लोगों को खूब पसंद आने वाली है और लोग सिनेमा घरों में जाकर फिल्म देखेंगे। यही हम अपील करने आए हैं।

    आपको बता दें कि फिल्म को प्रमोट करने आए अभिनेता विक्रांत मैसी और अभिनेत्री मेधा शंकर संवाददाता सम्मेलन के बाद पटना के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाकर बजरंग बली का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उसके बाद पटना के मरीन ड्राइव जाकर अपने फैंस के साथ खूब मस्ती की।

    #IAS #IPS
    Shagun

    Keep Reading

    हवा में बिखरी माधुरिमा की मासूम मुस्कान, यश की ‘टॉक्सिक’ का रोमांटिक ‘मदहोश’ छाया सोशल मीडिया पर

    Krishna Gautam’s classy glamour in a blue blazer; the magic of power dressing takes over the red carpet.

    ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम का क्लासी ग्लैमर, रेड कार्पेट पर छाया पावर ड्रेसिंग का जादू

    TPS Music Ushers in a New Wave of Romance; A String of Tiwari Sarkar's Songs Set for Release

    TPS Music पर रोमांस गीतों की होगी लगातार बारिश

    Experience 'Rang De Basanti' from the comfort of your home! Bhojpuri's biggest patriotic film has been released on JioHotstar.

    रंग दे बसंती अब घर बैठे! भोजपुरी की सबसे बड़ी देशभक्ति फिल्म JioHotstar पर रिलीज

    Powerful teaser for ‘Aryabhata Ka Zero’ released; film to hit theaters on August 7.

    ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार टीजर रिलीज, 7 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    राघव जुयाल का लंदन धमाका! 'नच ले ललारिया' बना नया पार्टी एंथम

    राघव जुयाल का लंदन धमाका! ‘नच ले ललारिया’ बना नया पार्टी एंथम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Humanity and a mother's love: Mother saves child in burning forest; firefighters' emotional rescue.

    इंसानियत और माँ का प्यार: जलते जंगल में बच्चे को बचाती माँ, फायरफाइटर्स का भावुक रेस्क्यू

    July 27, 2026
    Uttar Pradesh Accelerates Solar Revolution: Ranks Second in the Country with Over 7 Lakh Rooftop Solar Installations

    उत्तर प्रदेश सोलर क्रांति में तेजी: 7 लाख+ रूफटॉप सोलर के साथ देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा

    July 27, 2026

    हवा में बिखरी माधुरिमा की मासूम मुस्कान, यश की ‘टॉक्सिक’ का रोमांटिक ‘मदहोश’ छाया सोशल मीडिया पर

    July 27, 2026
    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    July 27, 2026
    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    July 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading