Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    भूतपर्व सैनिकों को मिले केंद्र सरकार की तरह मिले क्षैतिज आरक्षण कोटा

    By February 10, 2019 बिहार No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 574

     अपनी मांगों को लेकर बिहार के भूतपूर्व सैनिकों किया एकदिवसीय उपवास

    पटना, 10 फरवरी 2019: बिहार सरकार द्वारा उपेक्षा का दंश झेल रहे राज्‍यभर के हजारों भूतपूर्व सैनिक आज राजधानी पटना के गर्दनीबाग स्थिल धरना स्‍थल पर एक दिवसीय उपवास सह धरना का आयोजन कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। इसमें प्रदेशभर के सैकड़ों पूर्व सैनिक शामिल हुए। इस दौरान गैर राजनीतिक अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिकों के संगठन वेटरन इंडिया के बिहार प्रदेश अध्‍यक्ष कमलेश कुमार द्विवेदी और वेटरन इंडिया बिहार राज्‍य के महासचिव राकेश रंजन (पूर्व मरीन कमांडो) ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बिहार के भूतपूर्व सैनिकों को सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया है।

    उन्‍होंने बिहार में जिला सैनिक बोर्ड के गठन का मांग करते हुए कहा कि जिस तरह से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं को जमीन पर लागू करने और डाटा के साथ रोजगार के आदान प्रदान का कार्य करती है। बिहार में भी यह लागू किया जाय। बिहार में इसी एच पॉलिक्लिनिक स्‍थापना हो, जो देश के हर जिले में प्राथमिक चिकित्‍सा और रेफरल का कार्य करती है। यह अकेले दिल्‍ली जैसे 7 राज्‍य में 50 से अधिक हैं, जबकि बिहार में मात्र 10 ही हैं। बिहार में कैंटीन भी 5 जिले में ही है। बांकी जगहों पर इसकी सुविधा नहीं है। उन्‍होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों की मांग ये भी है कि रोजगार में आरक्षण, भूतपूर्व सैनिकों के बच्‍चों को उच्‍च पढ़ाई में आरक्षण और प्रशिक्षित, ईमानदार, मेहनती और अनुशासित वेटरंस का उचित उपयोग हो।

    उन्‍होंने सैप जवानों को नियमित और पूर्ण वेतनमान देने की मांग की। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान सैलरी 17250 रूपया है, जो वर्तमान में एक होम गार्ड से भी कम है। जिन सैनिकों ने एके 47 और एके 56 जैसे हथियारों को लेकर प्रदेश के दुर्दांत अपराधियों और नक्‍सलियों का मुकाबला जान जोखिम में डाल कर बिहार के मुख्‍यमंत्री को मेडल दिलाया और आज उन्‍हीं के साथ दोयम दर्जे का व्‍यवहार किया जा रहा है। यह उचित नहीं है। उन्‍होंने बीएमपी – 16 के पुर्नगठन की भी मांग की और कहा कि 1000 की संख्‍या वाले इस इकलौते भूतपूर्व सैनिक इस ब्‍लॉग की संख्‍या 180 मात्र की रह गई है। इसमें राज्‍य सरकार कोई नियुक्ति नहीं कर रही है। इसके अलावा भूतपूर्व सैनिक जिला प्रशासन की उपेक्षा के शिकार हैं और शहीद के परिवार की भी अनदेखी हो रही है। इस पर सरकार ध्‍यान दे और हमारे मांगे पूरी करे। उन्‍होंने बताया कि अब 11 फरवरी सोमवार को भूतपूर्व सैनिकों का एक शिष्‍टमंडल बिहार सरकार के अधीन सैनिक कल्‍याण निदेशालय को भी मुख्‍यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा।

    उन्‍होंने कहा कि अगर उनकी मांगों की अनदेखी हुई तो भूतपूर्व सैनिक आने वाले दिनों में बड़ी लड़ाई लड़ने पर विवश हो जायेंगे। उन्‍होंने कहा कि बिहार राज्‍य में करीब एक लाख पचास हजार भूतपूर्व सैनिक हैं, लेकिन राज्‍य सरकार का रवैया हमारे प्रति हमेशा उदासीन रहा है। एक और जहां देश के अन्‍य राज्‍यों में भूतपूर्व सैनिकों को हर मुमकिन सुविधा मुहैया कराया जाता है, वहीं बिहार में हमारे कल्‍याण के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई। बदलते विधि – व्‍यवस्‍था के बाद भूतपूर्व सैनिक बिहार आकर रहने लगे। लेकिन अब हम सरकार के उदासीन रवैये के कारण ठगा महसूस कर रहे हैं।

    Keep Reading

    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    Candidates for the 68,500-teacher recruitment protest at the minister's residence; express frustration over the lack of dialogue.

    68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन, वार्ता नहीं होने से नाराजगी

    Electricity employees prepare for *satyagraha* (protest); 78,000 contractual workers raise a major demand.

    बिजली कर्मचारी सत्याग्रह की तैयारी, 78 हजार संविदा कर्मियों की बड़ी मांग

    68500 Teacher Recruitment: Candidates begin indefinite hunger strike, take action after reciting Sunderkand and holding a picture of Lord Rama.

    68500 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, श्रीराम जी की तस्वीर रख सुंदरकांड पाठ के बाद उठाया कदम

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    आखिर लोकतंत्र को वास्तव में किससे खतरा?

    November 5, 2026
    The Price of His Whims: Trump’s Defeat and America’s Message

    अपनी सनक का खामियाजा: ट्रंप की हार और अमेरिका का संदेश

    November 5, 2026
    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    November 5, 2026
    Candidates for the 68,500-teacher recruitment protest at the minister's residence; express frustration over the lack of dialogue.

    68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन, वार्ता नहीं होने से नाराजगी

    November 5, 2026
    Kashika Kapoor Makes Headlines with Neil Nitin Mukesh in ‘Bewafa Se’, Now Set to Impress in Telugu Cinema with ‘Cast’!

    नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर ने स्क्रीन पर लगाई आग, अब ‘कास्ट’ में दिखेगा नया अवतार!

    November 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading