अपराधियों की तत्त्काल गिरफ्तारी एवं फाँसी की सजा की मांग
घटना के विरोध में जीपीओ (गाँधी प्रतिमा स्थल )पर जोरदार प्रदर्शन
लखनऊ, 04 मार्च। उन्नाव में अनुसूचित जाति की गरीब लड़की को जिंदा जलाकर मार देने की घटना के विरोध में आज गाँधी प्रतिमा स्थल, हजरतगंज, में जोरदार प्रदर्शन हुआ। घटना के विरोध में महिलाओ एंव विभिन्न संगठनों ने लड़की के हत्त्यारों को तत्त्काल गिरफ्तार कर फाँसी की सजा देने की मांग की।
घटना की जानकारी देते हुए बसंत कुमार कनौजिया एवं राजेश वर्मा ने बताया कि मृतका मोनी पुत्री स्व संकटा प्रसाद, ग्राम- सथनी बाला खेड़ा, पोस्ट- टेढ़ा, थाना-बारा सगवार, जिला-उन्नाव, उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और हम सभी उसे न्याय दिलाने के लिए एकत्रित होकर प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने बताया कि मोनी पुत्री स्व संकटा प्रसाद स्थानीय बाजार में सब्जी लेकर अपने घर आ रही थी, गाँव के बाहर रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे 5-7 दबंग लोगों ने मोनी को पकड़कर उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, मोनी अपनी जान बचाने के लिए चीखते- चिल्लाते खेत में लगे ट्यूबल की तरफ भागी पर बच नहीं पाई, उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।







