Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    2020 को विदाई देकर रोमांचक कार्यक्रमों के साथ होगा 2021 का आगाज

    ShagunBy ShagunDecember 28, 2020Updated:December 28, 2020 Featured No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 695

    वर्ष 2020 बाकी किसी भी साल की तुलना में कहीं ज्यादा चुनौतियों, उम्मीदों, प्रेरणा, एकता, एकजुट प्रयासों और उपलब्धियों का साल रहा है! 2020 की रिव्यू की एक झलक जरुरी है। एण्ड टीवी ने चैनल ने पूरे धूम-धड़ाके के साथ साल की शुरुआत की थी। उन्होंने जनवरी में भक्ति और भगवान से जुड़ी दो कहानियां- ‘कहत हनुमान जय श्रीराम’ और ‘संतोषी मां सुनाये व्रत कथाएं’ लॉन्च किया था। साल के तीसरे महीने में शूटिंग रुक जाने की वजह से, एण्ड टीवी ने अपना क्रिएटिव कैम्पेन ‘तैयारी हमारी जबर्दस्त है’ लॉन्च किया। साथ ही ‘उससे भी जबर्दस्त किरदार और कहानियां’ के साथ शानदार मनोरंजन प्रस्तुत किया। साल का धमाकेदार अंत करते हुए, एण्ड  टीवी ने हाल ही में ‘येशु’ की अनकही और अनसुनी कहानी भी लॉन्च की। हिन्दी जनरल एंटरटेनमेन्ट चैनल के क्षेत्र में ऐसा पहली बार हुआ है। अरविंद बबल प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित यह शो 22  दिसंबर, 2020 से रात 8 बजे प्रसारित हो रहा है। इसका प्रसारण सोमवर से शुक्रवार किया जायेगा।

    वैसे तो नये किरदारों और कहानियों के साथ नई उमंग, नई उम्मीदों से भरपूर नये साल 2021 के लिये चैनल पूरी तरह तैयार है। तो आइये थोड़ा विस्तार से नजर डालते हैं बीते साल पर।

    जहां तक याद है भारतीय, भगवान के प्रति अपनी भक्ति का प्रदर्शन करने के लिये काफी लंबे समय से व्रत की परंपरा का पालन करते आ रहे हैं। रास्ते में आने वाली मुसीबतों और आध्यात्मिक विकास के लिये वे इस परंपरा का पालन करते आ रहे हैं। हर व्रत के पीछे कई सारी दिलचस्प पौराणिक कथायें होती हैं, जोकि हमारे रीति-रिवाजों और संस्कृीति से गहराई से जुड़ी होती हैं। इन्हें हम ‘व्रत कथाओं’ के नाम से जानते हैं। ‘संतोषी मां सुनाये व्रत कथायें’ कहानी के रूप में सच्ची भक्ति का मूल अर्थ समझाने वाला एक सामाजिक-पौराणिक शो है।

    रश्मि टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित यह शो संतोषी मां के रूप में नामचीन अभिनेत्री ग्रेसी सिंह के कमबैक के रूप में खास है। इसमें तन्वी डोगरा भी नजर आ रही हैं, जोकि एक परम भक्त स्वाति का किरदार निभा रही हैं। वह किस तरह अपने रास्ते में आने वाली बाधाओं को संतोषी मां और अपने पति इंद्रेश के मार्गदर्शन में पार करती है यह उसकी कहानी है। आशीष कादियान, स्वाति के पति का किरदार निभा रहे हैं।

    ‘कहत हनुमान जयश्रीराम’ के साथ भक्ति की अनकही कहानियां और उसका पावन रूप प्रस्तुत किया गया है।

    जितेन लालवानी: कहत हनुमान जय श्री राम

    हर भगवान के लिये एक भक्त होता है। इसके बावजूद भगवान राम के प्रति भगवान हनुमान की असीम भक्ति और निःस्वार्थ समर्पण सही मायने में उन्हें  अद्वितीय बनाती है। साथ ही उन्हें ‘भक्ति’ के प्रतीक के रूप में पेश करती है। सही रूप में भक्ति की दिलचस्प कहानी पेश कर रहा ‘कहत हनुमान जयश्रीराम’ में भगवान हनुमान के कई अनदेखे पहलुओं को दर्शाया गया है। इसमें उनके जीवन के लक्ष्य को भी शामिल किया गया है।

    दर्शकों को भगवान शिव और अजेय दानव रावण की अनसुनी कहानी की झलक मिली। इससे उन्हें बाल हनुमान की रोचक पौराणिक कथा को देखने का अवसर मिला। उन्हें  यह जानने का मौका मिला है कि किस तरह बाल हनुमान भगवान राम के इतने बड़े भक्त बने और रावण के आतंक राज्य का सफलतापूर्वक खात्मा किया। इस शो में एकाग्र द्विवेदी हनुमान के रूप नजर आये हैं और उनके साथ निर्भय वाधवा, बाली के रूप में, स्नेहा वाघ, अंजनी (हनुमान की मां) के किरदार में और जितेन लालवानी, केसरी (हनुमान के पिता) के किरदार में हैं।

    ‘येशु’ की एक अनकही और अनसुनी कहानी:

    आज के समय में जहां निराशा पसरी हुई है ऐसे में दया, संवेदना, उम्मीद, प्यार और माफ कर देने की भावना मानवता के आधार हैं। ये मुश्किल की इस घड़ी में बाहर निकलने में मदद करेंगे। यह ‘येशु’ की एक ऐसी कहानी है, जहां अच्छाई बुराई को मात देती है और तिरस्कार के बदले करुणा है। एण्डटीवी को पहली बार हिन्दी जनरल एंटरटेनमेन्ट चैनल की दुनिया में ‘येशु’ की अनकही और अनसुनी कहानी पेश करते हुए गर्व का महसूस हो रहा है।

    ‘येशु’ एक अद्भुत दयालु बच्चे की कहानी है जो केवल भलाई करना चाहता है और अपने आस-पास खुशियां बिखेरना चाहता है। उसका स्नेह और करुणा गहरे अंधेरे में उजाले की तरह है। उसके पूरे जीवनकाल में बुरी शक्तियां ज्यादा देखने को मिलती है। परिवार और समाज पर होने वाले कई सारे अत्याचारों को देखने का उस पर गहरा प्रभाव पड़ता है। वह औरों की मदद करने की कोशिश करता है। कई बार लोगों की तकलीफों को दूर करने के क्रम में वह ऐसी स्थिति में पहुंच जाता है जहां उसे सिर्फ विरोधियों से ही नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर लोगों का भी विरोध झेलना पड़ता है। इसके बावजूद भी येशु को कोई भी चीज उसे अपने रास्ते पर चलने से रोक नहीं पाती।

    दर्शकों के पसंदीदा किरदारों के अनोखे अंदाज:

    वैसे तो, नये चेहरों के प्रति दर्शकों में मोहब्बत बढ़ गयी है लेकिन जाने-माने चेहरों को लेकर भी दर्शकों का प्यार बरकरार है। अपने नये और अनोखे अंदाज से वे दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

    एक-दूसरे की बीवियों पर अपनी छाप छोड़ने की चाहत में ‘भाबीजी घर पर हैं’ के मॉर्डन कॉलोनी के पड़ोसी दंपती मिश्रा और तिवारी परिवार कई नये रूप और मजेदार कहानियां लेकर आये। जिसने दर्शकों को खूब हंसाया और गुदगुदाया। विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख) के चिरपरिचित जोकर रूप से लेकर इटालियन डॉन विटो पेपराजी (‘गॉडफादर’ फिल्मस से प्रेरित), ढोंगी बाबा (जैक स्पेटरो लुक) तक और अंगूरी भाबी (शुभांगी अत्रे) के स्वर्ग लोक की देवी और ‘भूल भुलैय्या’ फिल्म की मंजुलिका की तरह चंद्रलेखा के किरदार के साथ एण्डटीवी के इस कल्ट शो ने दर्शकों को खूब हंसाया। इस शो ने हाल ही में 1400 एपिसोड पूरे करने का कीर्तिमान बनाया है।

    संतोषी मां सुनाये व्रत कथायें:

    1. रतन राजपूत की संतोषी मां के अंश के रूप में वापसी- संतोषी (रतन राजपूत) दो अवतारों में हैं, एक उष्मा देवी और दूसरी मानव के रूप में संतोषी। वह स्वाति (तन्वी डोगरा) को न्याय दिलाने और उन दोषियों को सजा दिलाने में उसकी मदद करती है, जो उसकी इस हालत के जिम्मेदार होते हंै।

    2. देवी पाॅलोमी के रूप में सारा खान की दिलचस्प एंट्री- संतोषी मां (ग्रेसी सिंह) और उनकी परम भक्त स्वाति (तन्वी डोगरा) की जिंदगी में खलबली मचाने के लिये सारा खान, देवी पाॅलोमी के रूप में इस शो में धमाकेदार एंट्री करती हैं।

    ‘एक महानायक डॉ. बी.बार. आम्बेडकर’:

    इस शो में एक नये परिवार की एंट्री होती है, जोकि दहेज में मोटी रकम लेने के लालच में अपने बेटे की शादी रामजी की बेटी से करवाने के इरादे से आये हैं। आदित्य कोनार ने होने वाले दूल्हे भास्कर की भूमिका निभायी है, आलोक सेनगुप्ता और कविता जाधव (भास्कर के पिता शंभू और मां), शाएब कबीर और कल्याणी सिंह, बड़े भाई और उसकी पत्नी माधवी की भूमिकाआं में हैं।

    1. आदित्य कोनार उर्फ भास्कर- इस शो में मंजुला (वंशिका यादव) के भावी पति भास्कर ने बाल विवाह के खिलाफ लड़ाई में बाबासाहेब का बढ़-चढ़कर साथ दिया।

    2. कल्याणी सिंह उर्फ माधवी- भास्कर की भाभी माधवी के रूप में उसे मंजुला (वंशिका यादव) से शादी ना करने के सही फैसले में उसका साथ देती है। साथ अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिये उसे प्रोत्साहित भी करती है।

    3. शोएब कबीर, भास्कर के भाई के किरदार में- शुरुआत में भास्कर की शादी मंजुला से हो जाने के पक्ष में होने के अलावा शोएब कबीर खुद से ज्यादा किसी और की चिंता नहीं करता। बाद में उसे अपनी गलती का अहसास होता है और वह माधवी (कल्यााणी) तथा भास्कर (आदित्य  कोनार) का इस शादी से इनकार करने में साथ देता है।

    4. आलोक सेनगुप्ता उर्फ शंभू- शंभू एक पुरुषवादी सोच रखने वाला इंसान है और उसका मानना है कि महिलाएं सिर्फ घर का काम करने के लिये ही बनी हैं।  उसकी यही चाहत है कि उसके बेटे भास्कर की शादी मंजुला (वंशिका यादव) से हो जाये ताकि उसे रामजी से (जगन्नाथ निवानगुणे) अच्छा-खासा दहेज मिल जाये।

    5. भास्कर की मां के रूप में कविता जाधव- पुरातन रीतियों की कट्टर समर्थक कविता जाधव हमेशा ही अपने पति के निर्णय में उसका साथ देती है चाहे वह सही हो या फिर गलत। इतना ही नहीं उसे इस बात का कोई पछतावा भी नहीं होता है।

    ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी:

    एक खानदानी डकैत परिवार गुड़िया के पड़ोस में बड़े गोलीमार अंदाज में हवेली में प्रवेश करता है। उसके साथ होती है उसकी पत्नी पुतली बाई (आभा परमार), उसका बेटा माधव (ब्रज किशोर) और उसकी पत्नी हरभेजी (माधुरी संजीव), पोते गब्बर (अमन गांधी) और गुड्डू (करम राजपाल)।

    2021 का स्वागत!

    एण्डटीवी ने एक नये जोनर क्राइम थ्रिलर को शामिल किया है। इस साल के सबसे बड़े लॉन्च के साथ वे नये साल का स्वागत कर रहे हैं। एंथोलॉजी सीरीज के रूप में यह शो एपिसोड की तरह पेश किया जायेगा। ये एपिसोड अनसुनी वास्तविक घटनाओं पर आधारित होंगी जिनका अंत बड़े ही रहस्यमयी होगा। यह शो चैनल पर जनवरी 2021 में प्रसारित किया जायेगा।

    Shagun

    Keep Reading

    From Ravana on Screen to a Power Player Behind the Scenes! Yash Makes a Big Move in ‘Ramayana’ Distribution

    पर्दे पर रावण, पर्दे के पीछे पावरफुल खिलाड़ी ! ‘रामायण’ के डिस्ट्रीब्यूशन में यश की बड़ी एंट्री

    Anupam Kher’s story will travel from the glitz of fashion to the Himalayas.

    फैशन की चमक से हिमालय तक पहुंचेगी अनुपम खेर की कहानी

    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    From Ravana on Screen to a Power Player Behind the Scenes! Yash Makes a Big Move in ‘Ramayana’ Distribution

    पर्दे पर रावण, पर्दे के पीछे पावरफुल खिलाड़ी ! ‘रामायण’ के डिस्ट्रीब्यूशन में यश की बड़ी एंट्री

    October 27, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए उत्तर प्रदेश के विकास का संकल्प: सीएम योगी

    October 26, 2026
    Big revelation in Tiger Shroff firing case: Superstar Aamir Khan was the target of Lawrence Bishnoi gang, his house was reconnoitered three times.

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे सुपरस्टार आमिर खान, घर की हुई थी तीन बार रेकी

    October 26, 2026
    A spirit has come to fulfill his girlfriend's unfulfilled dream? A viral video shows a ghost bathing and changing clothes with her lover!

    प्रेमिका का अधूरा सपना पूरा करने आई आत्मा? वायरल वीडियो में प्रेमी के साथ नहाते और कपड़े बदलते दिखा भूत!

    October 26, 2026
    The arrogance of the leader 'close to the MLA' was shown in front of the paddy harvesting machine, video goes viral on social media!

    ‘विधायक जी के करीबी’ नेता जी की धान काटने वाली मशीन के आगे निकली हेकड़ी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

    October 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading