Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Interview

    बहुत ही चिंताजनक है भोजपुरी सिनेमा का भविष्य : प्रमोद शास्त्री

    ShagunBy ShagunJune 9, 2021 Interview No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 929

    भोजपुरी फिल्मों के सफल लेखक व निर्देशक प्रमोद शास्त्री जल्द ही एक बड़े बजट की फ़िल्म ‘आन बान और शान’ लेकर आ रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें लगता है कि भोजपुरी सिनेमा का भविष्य चिंताजनक है। रब्बा इश्क ना होवे, छलिया, प्यार तो होना ही था, जैसी बड़ी और हिट फिल्में देने वाले लेखक – निर्देशक प्रमोद शास्त्री अपने करियर के अनुभव के आधार पर इंडस्ट्री को बड़े करीब से देखा है। इसलिए इंडस्ट्री के बारे में मुखरता से अपनी राय भी रखते हैं। ऐसे में हमने उनसे उनकी फिल्म और उनके बारे में बातचीत की। पेश है प्रमोद शास्त्री से बातचीत के कुछ अंश :

    भोजपुरी सिनेमा के बारे में आपकी राय क्या है और इसका भविष्य आप कहां देखते हैं ?

    भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री को लेकर मेरी राय बिल्कुल क्लियर है। मुझे भोजपुरी सिनेमा का भविष्य बहुत चिंताजनक लगता है। भोजपुरी में अल्बम की अलग दुनियां है, जहां अश्लील भड़कीले और द्विअर्थी गानों की भरमार है। इसका असर सिनेमा पर भी पड़ता है, क्योंकि अधिकतर वल्गर – तथ्यहीन गाना गाने वाले आगे चलकर फिल्मों के हीरो होता हैं। प्रोड्यूस का दबाव होता है कि ऐसे गायकों की लोकप्रियता को फ़िल्म में भुनाया जाए। प्रोड्यूसर का प्रेशर हर वक़्त होता है कि हीरो लोकप्रिय और सफल है, इसलिए हीरो जो सोच रहा है, वह सही है। न चाहते हुए भी यहां लगभग सभी लेखक – निर्देशक समझौता करने को मजबूर हैं। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि भोजपुरी सिनेमा का भविष्य कुछ वर्ग के दशकों के हाथ में झूल रहा है।

    तो क्या भोजपुरी में अच्छे और प्रतिभाशाली लोग नहीं हैं, जो भोजपुरी सिनेमा को बेहतरी की ओर ले जाये?

    ऐसा नहीं है। यही फ़िल्म इंडस्ट्री अच्छे लेखक – अच्छे निर्देशक और अच्छे चरित्र अभिनेताओं से भरी पड़ी है। अगर कमी है तो समर्पित निर्माता की। अच्छे डिस्ट्रीब्यूटर की और बढिया सिनेमा हाल की, जो चंद रुपयों की लालच के चलते अच्छे कथानक के साथ मराठी, तमिल, तेलुगू, मलयालम सिनेमा के जैसे बड़े कैनवास की भोजपुरी फिल्म बनावाने, बेचने, और डिस्ट्रीब्यूशन के अभाव में जी रहे हैं। जबकि भोजपुरी भाषी दर्शकों की संख्या लगभग 40 करोड़ से अधिक है, बस एक बार हिम्मत करने की जरूरत है।

    आप युवा हैं। आपकी पर्सनैलिटी शानदार है। फिर भी अभिनय के ऊपर ने निर्देशन को चुना। कोई खास वजह ?

    मैं उत्तर प्रदेश राज्य के प्रतापगढ़ जिले का मूल निवासी हूं। मैंने स्नातकोतर तक पढाई की, लेकिन शास्त्री की डिग्री लेने के बाद मैं प्रमोद शास्त्री के रूप में जाना जाने लगा। मेरे पिताजी एक साधारण किसान और मां एक सीधी-सादी घरेलू महिला है। मैंने अपनी पढाई के दौरान ही लेखन की शुरुआत कर दी। मेरे दादा जी वैद्य पंडित श्री नारायण शास्त्री बहुत ही विद्वान थे। उनकी लेखन में गहरी पकड़ थी और उनका व्यापक प्रभाव मेरे ऊपर पड़ा। मेरी पढाई के दौरान ही मेरे द्वारा लिखे गए कुछ नाट्य काफी पापुलर हुए जिनमे से प्रमुख नाट्य हैं सम्राट अशोक का शस्त्र परित्याग, राखी की मर्यादा। लेकिन निर्देशक बनने के तरफ मेरा ध्यान कुछ प्रमुख हिंदी फिल्मों के निर्देशकों के इंटरव्यू सुनने के बाद आया, जिनमे से प्रमुख नाम सुभाष घई, प्रकाश मेहरा और राकेश कुमार का हैं। मसलन मैं इन सभी निर्देशकों से बहुत प्रभावित हुआ और एक सफल निर्देशक बनने की ओर अपना कदम बढाया।

    थोड़ा आप अपने फिल्मी करियर के बारे में बताएं कि कहां से आपकी शुरुआत हुई और अब तक कितनी फिल्में कर चुके हैं?

    मैं मुंबई प्रथम बार सन् 2001 में आया। मुझे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के मेकअप मैन सुभाष का काफी सहयोग मिला। उन्होंने ही मुझे पहली बार सहायक निर्देशक के रूप में काम दिलवाया, इसके बाद मैंने अलग-अलग छः भाषाओ में लगभग 16 फिल्मे सहायक लेखक व सह निर्देशक के रूप में की, जिसमे तारीख द फाइनल डे, इक जिंद एक जान एवं भूमिपुत्र प्रमुख है। मैंने 2019-20 में डीडी. किसान चैनल के लिए “किसके रोके रुका हैं सवेरा” नामक सीरियल का निर्माण किया। सीरियल का मूल उद्देश्य देश के किसानों के मौलिक अधिकारों तथा उनकी समस्याओं के निदान और भारत सरकार द्वारा उनके लिए चलाई गई नई स्कीमों के बारे में जानकारी देना था

    भोजपुरी में मेरी पहली फ़िल्म बतौर निर्देशक ‘रब्बा इश्क न होबे’ थी, जो 2017 में आई थी। इस फिल्म की प्रोड्यूसर कनक यादव, प्रस्तुतकर्ता गौतम सिंह और नायक अरविन्द अकेला “कल्लू” तथा नायिका कनक यादव और रितू सिंह थे। अभी तक मेरे डायरेक्शन की तीन भोजपुरी फिल्में रब्बा इश्क न होबे (सन2017), छलिया (सन2019) और प्यार तो होना ही था (2020) रिलीज हो चुकी है, जो लोगो के बीच काफी लोकप्रिय रही हैं।

    आगे आने वाली आपकी फिल्में कौन – कौन सी होंगी। साथ ही ये बताएं कि आपके फेवरेट हीरो कौन हैं, जिनके साथ आप करना चाहेंगे?

    अभी मेरे द्वारा निर्देशित भोजपुरी फिल्म “आन बान शान” रिलीज होने वाली है जो लगभग बनकर तैयार है। उसके बाद “साम दाम दंड भेद” आएगी, जिसकी शूटिंग की तैयारियां चल रही है। अब तक मेरी लगभग सभी फिल्मों के लेखक मेरे साथ साथ एस. के. चौहान हैं, जिनका बेहद सार्थक सहयोग मिलता है। हमारी दोनों फिल्में काफी अच्छी है और उससे हमें काफी उम्मीदें हैं। इसके आलावा निर्माता गौतम सिंह की एक बड़े बजट की हिंदी फिल्म आएगी, जिसका लेखन कार्य अभी चल रहा है।

    मेरी हर फिल्म में मेरे पसंदीदा नायक और नायिका बदलते रहते जो कलाकार अपने करैक्टर में पूरी तरह से फिट हो जाता है और अपना रोल बख़ूबी निभाता है वही मेरा पसंदीदा कलाकार बन जाता है। इसलिए ये कहना कि कोई मेरा आलटाइम फेवरेट कलाकार है अतिश्योक्ति होगी।

    Shagun

    Keep Reading

    Aditi Budhathoki to make her debut at the Cannes Film Festival, representing India.

    अदिति बुधाथोकी कान्स फिल्म फेस्टिवल में करेंगी डेब्यू, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

    Rajni Sets Out with Her Own Wedding Procession in Search of Love; Emotions on Display in the Trailer.

    प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकली रजनी, ट्रेलर में दिखा इमोशन

    'The Narmada Story' Unveils a High-Voltage Anthem Saluting the Valor of Women Police Officers

    महिला पुलिस के शौर्य को सलाम करता ‘द नर्मदा स्टोरी’ का हाईवोल्टेज एंथम

    Sezal Sharma’s Name Echoes at Cannes for the Fourth Time Sezal Sharma Set to Shine Again at Cannes Film Festival

    कान्स में चौथी बार पहुंचीं सेज़ल शर्मा, ‘हंगर गेम’ का पोस्टर शोकेस के लिए चुना गया

    Yami Gautam Becomes the New Voice for Women's Health

    यामी गौतम बनीं महिलाओं की सेहत की नई आवाज़

    'The Narmada Story' Creates a Digital Sensation!

    ‘द नर्मदा स्टोरी’ ने मचाया डिजिटल तहलका!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026
    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    May 19, 2026
    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    May 19, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    May 19, 2026
    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading