Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    क्यों खुलता है साल में एक बार ‘काले हनुमान मंदिर’ का द्वार और कौन आता है यहाँ जिसके लिए लाखों भक्त पलक-पावड़े बिछाते है ?

    ShagunBy ShagunJanuary 9, 2025 इंडिया 1 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 599

    बात है बनारस के रामनगर इलाके की। कहते हैं कि त्रिलोक्य से न्यारी काशी नगरी में कई रहस्यमयी स्थल हैं, जिनमें से एक है रामनगर किले में स्थित दुर्लभ काले हनुमान का मंदिर। वर्ष में केवल एक दिन खुलते हैं पट, भोर की आरती के बाद शुरु होगा दर्शन वाराणसी। त्रिलोक से न्यारी काशी नगरी में कई रहस्यमयी स्थल हैं, जिनमें से एक है रामनगर किले में स्थित दुर्लभ काले हनुमान का मंदिर।

    यह अनोखा मंदिर केवल वर्ष में एक बार भक्तों के लिए खोला जाता है, और इस दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। रामनगर की रामलीला विश्व प्रसिद्ध है। और रामलीला के समापन के बाद भगवान राम के राज्याभिषेक के दिन किले में स्थित दक्षिणमुखी काले हनुमान की प्रतिमा के दर्शन का अवसर मिलता है। यह मंदिर साल भर बंद रहता है, और सिर्फ इसी खास दिन खुलता है।
    आम तौर पर हनुमान जी की प्रतिमा सिन्दूरी रंग की होती है, लेकिन रामनगर के हनुमान जी की प्रतिमा अद्वितीय रूप से काले रंग की है। साल भर भक्त इस अलौकिक प्रतिमा के दर्शन की प्रतीक्षा करते हैं, और इस एक दिन का मौका मिलने पर लंबी कतारें लगती हैं।

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह भव्य प्रतिमा रामनगर किले की खुदाई के दौरान प्राप्त हुई थी और काशीराज परिवार ने इसे दक्षिणी छोर पर स्थापित किया था। ऐसा माना जाता है कि यह प्रतिमा त्रेता युग से संबंधित है, जब प्रभु श्रीराम लंका पर विजय के लिए निकले थे। पौराणिक कथा के अनुसार, जब प्रभु श्रीराम समुद्र से रास्ता मांगने पहुंचे थे और समुद्र ने मना कर दिया था, तो श्रीराम ने धनुष पर बाण चढ़ाया था। प्रभु का यह बाण इतना शक्तिशाली था कि धरती हिल सकती थी।

    इसे रोकने के लिए हनुमान जी घुटने के बल बैठ गए थे और बाण का प्रभाव इतना था कि हनुमान जी का रंग काला हो गया। यही कारण है कि रामनगर में हनुमान जी की यह अनोखी काली प्रतिमा स्थापित है। मान्यता है कि भगवान श्रीराम खुद राज्याभिषेक के समय रामनगर आते हैं, और इसीलिए मंदिर का पट उसी दिन खोला जाता है। बाकी वर्ष यह मंदिर बंद रहता है, जिससे इसकी रहस्यमयी और दिव्य महिमा बनी रहती है।

    – वतस्ला सिंह

    Shagun

    Keep Reading

    76-day ‘Ward Outreach’ campaign launched in Varanasi.

    वाराणसी में शुरू हुआ 76 दिवसीय ‘वार्ड प्रवास’ अभियान

    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    1 Comment

    1. Brinda Haggins on March 18, 2025 6:54 pm

      Hello.This article was really fascinating, especially since I was looking for thoughts on this topic last week.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    76-day ‘Ward Outreach’ campaign launched in Varanasi.

    वाराणसी में शुरू हुआ 76 दिवसीय ‘वार्ड प्रवास’ अभियान

    July 22, 2026
    Cartoon Corner: Concerns regarding the side effects of 'instant love'.

    कार्टून की बात : चिंता इंस्टेंट लव के साइड इफ़ेक्ट की

    July 22, 2026
    Experience 'Rang De Basanti' from the comfort of your home! Bhojpuri's biggest patriotic film has been released on JioHotstar.

    रंग दे बसंती अब घर बैठे! भोजपुरी की सबसे बड़ी देशभक्ति फिल्म JioHotstar पर रिलीज

    July 22, 2026

    क्रूर नियति के बीच हमारी क्रूरता और उम्मीद की कुछ किरणें

    July 22, 2026
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading