Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Sawan

    पति की कामना आखिर शिव से ही क्यों?

    ShagunBy ShagunJuly 8, 2020Updated:July 8, 2020 Sawan No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 756

    वर्षाकाले श्रावण मासे तीज प्रसंगे : शिव आराधना: अस्मुरारी नंदन मिश्र

    किशोरियाँ और कुमारी युवतियाँ पति-कामना से शिव की उपासना करती हैं। सोलह सोमवारी का व्रत। पति-कामना का यह व्रत क्या प्रश्नोत्सुक नहीं करता? पति की कामना आखिर शिव से ही क्यों?

    कहानी पार्वती के तप-व्रत तक ले जाती है। पार्वती ने पति की कामना से किया था, इसलिए कुमारिकाएँ उनका अनुसरण करती हैं। मुझे पार्वती का तप याद आ जाता है। कितना कठिन था वह? कंद-मूल से होते हुए, पत्तों का आहार ग्रहण किया जाता है और अंततः वह भी छोड़ दिया जाता है- अपर्ण-अशना।

    वैसे मैं पार्वती के तप को दो अलग दृष्टियों से देखना चाहता हूँ। एक तो प्रचलित है ही कि शिव को प्रसन्न करने के लिए; दूसरी मुझे लगता है कि पिता के सामने अपनी हठ लेकर बैठ जाना है। हिमवान् भी कहाँ चाहते हैं कि उनका जामाता शिव हो? नारद से सबकुछ सुनकर भी वे तो विष्णु को ही कन्या देना चाहते हैं। क्या पिता के सामने पुत्री ने हठ में खाना-पीना छोड़ दिया था? इस अर्थ में भी पार्वती के प्रेम की उत्कटता ही सामने आती है।

    खैर, हम तो प्रचलित कथा ही लेकर चलें। मैं सोच रहा था, आशुतोष कहलाने वाले शिव पति-कामना की तपस्विनियों के लिए कतई आशुतोष नहीं हैं। बहुत कड़ी परीक्षा के बाद ही प्रसन्न हुए। ऐसे देव से पति की माँग कठिन नहीं है क्या? सोलह सोमवारी करने के बाद भी प्रसन्न हों कि न हों? उनसे तो बेहतर कृष्ण हैं रुक्मिणी ने एक पत्र लिख दिया और हर ले गये और अर्जुन-सुभद्रा को फटाफट मिला दिया। उनसे ही प्रार्थना कर ली जाती।

    लेकिन नहीं। स्त्रियाँ केवल पति नहीं चाहतीं। शिव-रूप पति चाहती हैं। यह अकारण नहीं है कि शोना-बाबू के इस दौर के पहले पत्नियाँ प्यार से अपने पति को भोले-भंडारी कहना सबसे अधिक पसंद करती थी। गानेवाली तो ‘मेरे रोम-रोम में बसनेवाले राम’ भी रही होंगी, लेकिन राम के साथ निभाना कठिन है। उसपर भी उनकी मर्यादा के सामने अपनी सत्ता को समर्पित कर देना होता है। ‘सुनो कनु सुनो’ प्रेमी को कहने में तो अच्छा लगता है, पति को नहीं। पति तो भोले-भंडारी ही चाहिए।

    भोले-भंडारी होने में एक दोस्ताना संबंध है। इसे छेड़ा जा सकता है, चिढ़ाया जा सकता है, जरा-सी जिद में अपने अनुरूप बनाया जा सकता है और इस भोलेपन पर कुर्बान हुआ जा सकता है। पति के रूप में सती के साथ शिव के संबंध को तो हमने देखा ही, वहाँ स्वयं यज्ञ में शामिल नहीं होना चाहते, लेकिन पत्नी पर कोई विशेष दबाव नहीं है और एक बार चली गयी, तो नाराज़ नहीं हो गये कि ‘गयी है, तो जाने दो।’ पूरा ध्यान रखते हैं। पार्वती के संबंध में भी वही खुलापन है। अनेक ऐसी कहानियाँ प्रचलित हैं, जिनमें पार्वती कोई जिद ठान देती हैं। पहले तो वे मना कर देते हैं, लेकिन फिर अपने मन की‌ करने देते हैं, सहयोग भी करते हैं। पार्वती अपने मन का करके सीखती हैं। ऐसा तो भोले-भंडारी ही‌ कर सकते हैं।

    तो स्त्रियों के लिए शिव केवल उत्तेजक-सौंदर्य के केंद्र नहीं रहे, आह्लाद और समर्पण के भी केंद्र रहे। शुभ्रा सिंह की बात इस मामले में मानीखेज है कि “शिव संदर्भ में स्त्री होना गर्व देता है। कोई शिव होने की सोचे भर तो हम स्त्रियाँ मन प्राण से सर्वस्व समर्पण कर देना चाहें।” हर पुरुष चाहता है कि उसे उसकी यथार्थ स्थिति के पर भी समर्पित होने वाली पत्नी मिले। इसके लिए पुरुषों को शिव का पति-रूप ग्रहण करना चाहिए। उन्हें शिव से सीखना चाहिए।

    सीखने के लिए भी मैं नहीं कह रहा, शुभ्रा सिंह ही कह रही हैं।

    (यह पोस्ट तो पिछले की तरंग के रूप में लिखाता चला गया। शिव अभी लंबे जाएँगे। क्या पता मुझसे भी सोलह पोस्ट का व्रत करवा लें।)

    Shagun

    Keep Reading

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading