Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    कॉमेडी से मैं खुद को जिंदा महसूस करती हूँ: श्‍वेता गौतम

    ShagunBy ShagunApril 22, 2021 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 700

    क्या आप अपने किरदार के बारे में बताएंगी। क्या इसका आपकी निजी जिंदगी से भी कोई संबंध है?

    मैं राधा पाण्डेअय का किरदार निभा रही हूँ जो हैप्पी पाण्डे?य की माँ है। मैं खुद को इस किरदार के बेहद नजदीक पाती हूँ क्योंकि राधा के लिए परिवार ही सब कुछ है और वह अपने बच्चों से बेपनाह प्यार करती है। मुझे उसकी सादगी पसंद है और जिस तरह से वह खुशी के साथ जिंदगी जीती है वह प्रशंसनीय है। राधा जिंदादिल है और मैं इस बेहतरीन शो में हैप्पी पांडे की माँ का किरदार निभाकर काफी खुश हूँ।

    अपने किरदार की शूटिंग के बारे में कुछ बताइए?

    यह बहुत शानदार अनुभव है। जब मैं पहली बार शूटिंग के लिए पहुँची तब यह तो जानती थी कि मुझे बालवीर की माँ का किरदार निभाना है, लेकिन मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि (हँसते हुए) वहाँ ढेरों बच्चेर भी होंगे जो मुझे दादी कहेंगे। मैंने खुद को कभी इतना ज्यादा उम्रदराज महसूस नहीं किया था कि लोग दादी कहें, लेकिन फिर मैं इसकी आदी हो गई क्योंकि यह अभिनेता की जिंदगी का हिस्सा है।

    बालवीर रिटर्न्स का अपना इतिहास है। आपके किरदार को क्या चीज अलग बनाती है?

    मैं मानती हूँ कि केवल अभिनय ही आपके किरदार को अलग बनाती है। मेरा किरदार कोई तकिया कलाम नहीं बोलता है और फिर भी दर्शक इसे चाह रहे हैं और प्यार कर रहे हैं, यही इसकी खासियत है। मुझे सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपने फैंस और चाहने वालों का प्यार और सकारात्मक संदेश मिलता रहता है।

    क्या आपने इस किरदार के लिए कोई खास तैयारी की थी?

    इस शो में मेरा किरदार कानपुर से है, इसलिए मुझे बोलने का कानपुरिया लहजा सीखना पड़ा। साथ ही मैं की जगह हम बोलने की आदत भी डाली। इसके साथ बॉडी लैंग्वेज भी सीखी ताकि वह भाषा से मिले और मैं इस पर लगातार काम भी कर रही हूँ। मैं साड़ी भी उसी लहजे में पहन रही हूँ, जिससे मेरा किरदार ज्यादा परिपक्‍व लगे। मैंने उसी तरह से नाचना भी सीखा जिसमें छोटे शहर की झलक दिखे। मेरे ख्याल से यह दोनों बातें मेरे किरदार के लिए बेहद जरूरी थीं और मैं इसे लगातार सीख भी रही हूँ और निखार भी रही हूँ।

    आपको आपने किरदार में सबसे ज्यादा क्या पसंद है?

    शो में मेरा किरदार जिंदादिल और मौज मस्ती करने वाला है, यही मुझे सबसे ज्यादा पसंद भी है। अपने पोते-पोतियों के साथ वह खुद भी बच्ची बन जाती है। मुझे याद है जब एक सीन में कुछ बच्चों् ने खुद के लिए कैंडी फ्लॉस खरीदी थी, तब मैंने शिकायती लहजे में कहा था कि मेरे लिए क्यों नहीं खरीदी। इसलिए सादगी और बच्चों की तरह सरलता मुझे इस किरदार के बहुत नजदीक ले जा रहा है और मुझे इससे हर दिन प्यार हो रहा है।

    बालवीर रिटर्न्स के नए अध्याय के बारे में बताइए?

    जैसे-जैसे शो आगे बढ़ेगा, दर्शकों को ज्यादा रोमांच महसूस होगा। जब वह देबू होता है तो उसका किरदार सरल होता है, लेकिन जैसे ही वह हैप्पी बन जाता है दर्शकों के पास देखने के लिए काफी कुछ होता है। तो जो भी हैप्पी करता है उसमें उसका परिवार हर तरह से शामिल होता है। बालवीर का हर किरदार काफी खूबसूरती से गढ़ा गया है और इस पर कड़ी मेहनत की गई है। हम सभी इस सफर में मिलकर बराबर मेहनत कर रहे हैं। मुझे इस इंडस्ट्री में 20-25 साल हो गए हैं लेकिन अभी भी मैं यहां सीख रही हूँ और अपने अनुभव को मजबूत कर रही हूँ।

    सभी कलाकारों और क्रू के साथ शूटिंग का अनुभव कैसा है?

    शूटिंग का अनुभव बेहतरीन है। इस छोटे से समय में हम सभी एक दूसरे को आपस में काफी अच्छी तरह से जानने लगे हैं। हम सभी एक परिवार की तरह हो गए हैं और इंतजार कर रहे हैं कि जल्दी ही शूटिंग दोबारा शुरू हो और हम मिल सकें तथा इस परिवार के साथ समय बिता सकें। मैं यह भी मानती हूँ कि जहाज के लिए कप्तान बहुत जरूरी है और हमारे शो के निर्देशक संजय सर काफी अच्छे से हम सभी को हैंडल करते हैं। यह एक टीम वर्क है जो आपको टीवी स्क्रीन पर दिखता है और दर्शक इसे पसंद भी कर रहे हैं। मैं सोनी सब का हिस्सा बनकर काफी खुश हूँ और खुद को खुशकिस्मत मानती हूँ। यह ऐसा प्रोडक्शन हाउस है जिसके साथ सभी काम करना चाहेंगे। हमारा प्यारा हैप्पी पाण्डे य उर्फ देव अपने किरदार के लिए बहुत कड़ी मेहनत करता है मुझे सुपर हैप्पी बनाता है।

    Shagun

    Keep Reading

    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    Outsider Revati Mahurkar becomes the industry's new sensation.

    आउटसाइडर रेवती महुरकर बन गईं इंडस्ट्री की नई सनसनी

    Blessings of Saints on the Banks of the Ganges: ‘Krishnavataram’ Team Receives Divine Energy

    गंगा किनारे संतों का आशीर्वाद, ‘कृष्णावतारम’ टीम को मिली दिव्य ऊर्जा

    Tia Bajpai Embarks on a Thrilling Journey with Real Bikers Tia Bajpai’s ‘Mundeya Ve’ Showcases a New Spirit of Freedom and Adventure

    आत्मविश्वास, एडवेंचर और आज़ादी का जश्न है टिया बाजपेयी का नया गीत ‘मुंडेया वे’

    Two Unique Glimpses of Indian Glamour at Cannes 2026: Sezal Sharma Steals the Spotlight, While Tanishaa Preserves the Legacy of Cinema.

    कांन्स 2026 में भारतीय ग्लैमर की दो अनोखी झलकियां, सेज़ल शर्मा ने लूटी महफिल तो तनिषा ने सहेजी सिनेमा की विरासत

    Actress Nyrraa M Banerji is once again making headlines with her stunningly glamorous and stylish appearance. Through her latest photos, she has created a buzz on social media, leaving fans mesmerized and showering her with praise. Known for her distinctive presence in the world of fashion and glamour, Nyrraa has once again captured everyone's attention with a look that is both bold and elegantly sophisticated. In the recently shared pictures, Nyrraa's confidence, fashion sense, and captivating personality shine through effortlessly. Her striking outfit, flawless makeup, and powerful expressions add an extra layer of charm to her overall appearance.

    नायरा एम बनर्जी का बोल्ड ग्लैमर, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    June 6, 2026
    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    June 6, 2026
    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    June 6, 2026
    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    June 6, 2026
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading