Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Music

    ‘मिशन 500’ के साथ अनूप जलोटा रच रहे भक्ति संगीत का नया इतिहास

    ShagunBy ShagunMay 8, 2026 Music No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    With ‘Mission 500’, Anup Jalota is scripting a new history of devotional music.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 135

    मुंबई : भक्ति संगीत की दुनिया में एक नया अध्याय लिखा गया। भजन सम्राट अनूप जलोटा अपने महत्वाकांक्षी ‘मिशन 500’ के तहत युवा प्रतिभाओं को आगे ला रहे हैं। मुंबई में हुई एक यादगार शाम में युवा गायिका करिश्मा बछाव के स्वर में सजा भजन “बोलो राम बोलो श्याम” का भव्य विमोचन हुआ। यह लॉन्च महज एक गाने की रिलीज नहीं, बल्कि परंपरा और नई पीढ़ी के सुरों का सुंदर मिलन था।

    50 साल का अनुभव, नई ऊर्जा का संगम

    अनूप जलोटा ने अपने 50 वर्षों के संगीत सफर को साझा करते हुए कहा कि “यह भजन अत्यंत मनमोहक बना है। इसे गाकर बड़ा आनंद आया। मिशन 500 के माध्यम से हम भक्ति संगीत को वैश्विक पटल पर ले जा रहे हैं।”

    उनका यह अभियान दुनिया भर से 500 प्रतिभाशाली भजन गायकों को एक मंच देने का सपना है। अभी तक 100 कलाकार इस मिशन से जुड़ चुके हैं। जलोटा न सिर्फ पुरानी भक्ति धारा को संरक्षित रखना चाहते हैं, बल्कि उसे नई पीढ़ी के साथ जोड़कर और अधिक जीवंत बनाना चाहते हैं।

    करिश्मा बछाव का सपना साकारयुवा गायिका करिश्मा बछाव की भावनाएं भी इस मौके पर छलक उठीं। उन्होंने कहा, कि “अनूप जी के साथ गाना सपने के सच होने जैसा है। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि मेरा भजन लॉन्च हो गया।”

    पीएम मोदी की सराहना

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस अनोखी पहल की सराहना कर चुके हैं। ‘मिशन 500’ न केवल नई प्रतिभाओं को राष्ट्र और विश्व स्तर पर मंच उपलब्ध कराएगा, बल्कि भारतीय भक्ति संगीत की समृद्ध विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

    यह मिशन भक्ति संगीत को युवा पीढ़ी से जोड़ने और उसे भविष्य तक जीवित रखने का एक सशक्त प्रयास है। अनूप जलोटा की इस यात्रा पर अब सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Stunning victory for an Indian short film at the Stuttgart Film Festival.

    स्टटगार्ट फिल्म महोत्सव में भारतीय लघु फिल्म की शानदार जीत

    मोदी जी का सिपाही! रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, बिहार में गूंज रहा नाम

    हवा में बिखरी माधुरिमा की मासूम मुस्कान, यश की ‘टॉक्सिक’ का रोमांटिक ‘मदहोश’ छाया सोशल मीडिया पर

    Krishna Gautam’s classy glamour in a blue blazer; the magic of power dressing takes over the red carpet.

    ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम का क्लासी ग्लैमर, रेड कार्पेट पर छाया पावर ड्रेसिंग का जादू

    TPS Music Ushers in a New Wave of Romance; A String of Tiwari Sarkar's Songs Set for Release

    TPS Music पर रोमांस गीतों की होगी लगातार बारिश

    Experience 'Rang De Basanti' from the comfort of your home! Bhojpuri's biggest patriotic film has been released on JioHotstar.

    रंग दे बसंती अब घर बैठे! भोजपुरी की सबसे बड़ी देशभक्ति फिल्म JioHotstar पर रिलीज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    August 1, 2026
    Integral Startups Foundation receives ‘Entrepreneur Game Changer Award 2026’

    इंटीग्रल स्टार्टअप्स फाउंडेशन को मिला ‘एंटरप्रेन्योर गेम चेंजर अवॉर्ड 2026’

    July 31, 2026
    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    July 31, 2026
    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    July 31, 2026

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    July 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading