धौलपुर। कौलारी क्षेत्र के दौनारी के पास मांकरा माइनर में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव की शिनाख्त शुरू की। पुलिस प्रथम दृष्टया महिला की हत्या की संभावना जता रही है। क्योंकि पुलिस को हत्या किए जाने से पहले महिला द्वारा संघर्ष के निशान मिले हैं।
पुलिस को नहर की पटरी पर टूटी हुई चूड़ियां व महिला के कान की झुमकी भी मिली है। ऐसे में पुलिस प्रथमदृष्टया महिला की हत्या की संभावना जता रही है। महिला के हाथ पर लिखा है खुद का और पति का नाम बनिया लिखा है।
पुलिस द्वारा आसपास पता किए जाने पर महिला अंडउआ का नगला की रहने वाली निकली। सीओ विजय कुमार सिंह ने मौके पर डॉग स्क्वायड को बुलाकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल महिला के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दे दी है।