भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक और विशेष तोहफा लेकर आ रहा है फीलमची भोजपुरी चैनल। अपने 5 साल पूरे होने पर ‘5 साल – महा धमाल’ सेलिब्रेशन के तहत फीलमची ने तीसरी खुद की ओरिजिनल फिल्म ‘क्यूँकि… हर एक सास ज़रूरी होती है’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 26 अप्रैल को लेकर आएगा।
हास्य से भरपूर, यह फ़िल्म दिल को छू लेने वाली और अनोखी कहानी है, जिसमें पारिवारिक रिश्तों को मजेदार और भावनात्मक ढंग से दर्शाया गया है।
फिल्म में प्रमुख भूमिकाएं निभा रही हैं अपर्णा मलिक और लाडो मधेसिया, जिनके अभिनय ने किरदारों को जीवंत बना दिया है। साथ ही इस फिल्म में वरिष्ठ कलाकार जे. नीलम भी अहम भूमिका में नज़र आएंगी।
लाडो मधेसिया ने कहा, “फीलमची पर बनी हर फिल्म कुछ नया लेकर आती है। यह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सोच बदलने की एक कोशिश है। ‘क्यूँकि… हर एक सास ज़रूरी होती है’ हर घर के लिए एक हँसी-खुशी का अनुभव है।”
वहीं जे. नीलम ने कहा, “यह फिल्म महिलाओं के आपसी रिश्तों को नए दृष्टिकोण से देखने और समझने की कोशिश है। मुझे गर्व है कि मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं।”







