Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    ‘अनंग देसाई’ की भाबीजी घर पर हैं’ में हुयी लाजवाब ‘एंट्री

    ShagunBy ShagunMarch 18, 2021 Featured No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 621

    बाप-बेटी के रिश्ते जैसा कोई और नहीं! ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा, एण्ड टीवी के शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में। जब अनिता भाबी(नेहा पेंडसे) के प्यारे पापा डैनी शर्मा की एंट्री इस शो में होगी। डैनी का किरदार निभा रहे हैं टेलीविजन जगत के धुरंधर और हम सबके चेहेते कलाकार अनंग देसाई। उन्होंने टीवी और फिल्मी दुनिया में अपना नाम कमाया है और शोहरत के झंडे गाड़े हैं। जल्द ही वह एक तुनकमिजाज पिता की भूमिका में नजर आयेंगे। एक लम्बे अन्तराल के बाद वह सीधे अमेरिका से, अपनी बेटी अनिता से मिलने आते हैं। पिछले 12 सालों में इन दोनों की कोई बातचीत भी नहीं हुई है।

    डैनी शर्मा के किरदार में अपने आचरण और अनोखे अंदाज से अनंग दर्शकों को हैरान कर देंगे। अपने ससुर से विभूति नारायण मिश्रा(आसिफ शेख) की पहली मुलाकात दर्शकों के लिये मजेदार होने वाली है। अनिता और विभूति की लव मैरिज की वजह से डैनी, विभूति को नापसंद करते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इतने दिनों की नफरत क्या रंग लाएगी।

    इस बात को ध्यान में रखते हुए यह देखने वाली बात होगी कि उनकी यह मुलाकात वैसी ही होगी, जैसा उन्होंने सोचा है या फिर कोई तमाशा होगा? अनंग देसाई कहते हैं, ‘‘डैनी शर्मा का किरदार बिलकुल धमाकेदार होने वाला है। अमेरिका में रहकर अपना एक सफल कारोबार करने वाले डैनी का व्यक्तित्व शानदार और करिश्माई है। उसकी बेटी उसकी जान है और वह उसकी खुशियों के लिये कुछ भी कर सकता है।

    पुरानी बातों को भुला देने का फैसला करने के बाद, आखिरकार 12 सालों के बाद वह अपनी प्यारी बेटी और उसके पति विभूति से मिलने पहुंचता है। यह मुलाकात कैसी होने वाली है यह दर्शकों के लिये देखने लायक होगा। मैंने ‘भाबीजी घर पर हैं’ के कई एपिसोड देखे हैं और मैं काफी समय से इसे फाॅलो कर रहा हूं। मुझे यह देखकर बड़ा ही मजा आता है जब दोनों पड़ोसी अपनी भाबियों को खुश करने में जी जान से लगे रहते हैं। यह काफी मजेदार दृश्य होता है। साथ ही इस शो का हिस्सा बनने के लिये मैं उत्सुक हूं। दर्शक मेरे इस अवतार को कितना पसंद करते हैं यह जानने का बेसब्री से इंतजार रहेगा।’’

    Shagun

    Keep Reading

    'Dil Deewana Ho Gaya': The sweet essence of 90s romance arrives on July 31st.

    दिल दीवाना हो गया: 31 जुलाई को आ रही 90s रोमांस की मधुर खुशबू

    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    Rajpal Yadav's cry for help: Will someone lend a helping hand save his film career?

    अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा

    Harshita Sahu, a daughter from a small town, has won the crown of Miss Universe Madhya Pradesh 2026

    छोटे शहर की बेटी हर्षिता साहू ने जीता मिस यूनिवर्स मध्य प्रदेश 2026 का ताज, अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में दिखाएंगी अपना जलवा!!

    Nikita Rawal Honoured by Varun Dhawan Varun Dhawan Recognises Nikita Rawal's New Milestone

    वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    'Dil Deewana Ho Gaya': The sweet essence of 90s romance arrives on July 31st.

    दिल दीवाना हो गया: 31 जुलाई को आ रही 90s रोमांस की मधुर खुशबू

    July 14, 2026
    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    July 14, 2026
    A mega-event showcasing skills, employment, and innovation to be held in Lucknow on World Youth Skills Day.

    विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में सजेगा कौशल-रोजगार-नवाचार का महाकुंभ

    July 14, 2026
    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    July 14, 2026
    MSP recommended for Rabi 2026-27; a significant step towards boosting farmers' income.

    रबी 2026-27 के लिए MSP की सिफारिश, किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

    July 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading