Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ख़ास खबर

    योगी आदित्यनाथ ने मोदी से की मुलाकात, बड़े बदलाव की अटकलें

    ShagunBy ShagunJanuary 28, 2018Updated:January 28, 2018 ख़ास खबर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 713

    सीएम योगी मंत्रियों की परफॉर्मेंस के आधार पर कैबिनेट में बदलाव करने के मूड में है भाजपा सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल का विस्तार फरवरी महीने के आखिर में या मार्च के पहले हफ्ते में हो सकता है

    लखनऊ,28 जनवरी। कासगंज में तनावपूर्ण स्थिति के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच एक घंटे चली इस मुलाकात के बाद सूबे में बड़े बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है की योगी सरकार का एक साल पूरा होने से पहले ही सीएम योगी अपनी कैबिनेट में फेरबदल कर सकते हैं।

    बताया जा रहा है कि सीएम योगी मंत्रियों की परफॉर्मेंस के आधार पर कैबिनेट में बदलाव करने के मूड में है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल का विस्तार फरवरी महीने के आखिर में या मार्च के पहले हफ्ते में हो सकता है।

    कैबिनेट विस्तार के साथ ही पार्टी के प्रदेश संगठन में भी बदलाव की उम्मीद है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले संगठन में बदलाव किया जाएगा। संगठन में कई अहम पद खाली हैं, जबकि संगठन से कई लोग मंत्री बनाए जा चुके हैं। इसके अलावा जिलाध्यक्षों के बदलने जाने की भी चर्चा है। कई क्षेत्रीय प्रभारियों के पद भी खाली हैं। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले संगठन अपने पदों को भरने की कवायद में जुटा है।

    मार्च के तीसरे हफ्ते में योगी सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। माना जा रहा है कि इस बार योगी आदित्यनाथ प्रदर्शन को आधार बनाकर मंत्रिमंडल में बदलाव चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो एक साल के भीतर ही योगी आदित्यनाथ का अपनी पसंद का मंत्रिमंडल होगा। कई मंत्री जिनसे योगी आदित्यनाथ नाखुश बताए जा रहे हैं उनकी छुट्टी की जा सकती है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योगी आदित्यनाथ
    Shagun

    Keep Reading

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading