Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर और लगान को लेकर ज़ी बॉलीवुड मनाएगा जश्न

    ShagunBy ShagunJune 14, 2021 TV / Smart Phone No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 709

    20 साल पहले भारतीय सिनेमा की दो अभूतपूर्व फिल्में – ‘लगान’ और ‘गदर : एक प्रेम कथा’ एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई थीं। अब 20 साल बाद दर्शक एक बार फिर उस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे, जहां ज़ी बॉलीवुड आशुतोष गोवारीकर की उत्साह से भरी ‘लगान’ और अनिल शर्मा की साहसिक फिल्म ‘गदर : एक प्रेम कथा’ के गौरवशाली दो दशकों का जश्न मनाएगा।

    बता दें कि ये वो फिल्में हैं, जिन्होंने दर्शकों की रिकॉर्डतोड़ संख्या जुटाकर एक विरासत कायम कर ली। ‘गदर : एक प्रेम कथा’ ज़ी स्टुडियोज़ के निर्माण में बनी पहली फिल्म थी। इन फिल्मों ने अपनी बेमिसाल कहानियों, मशहूर किरदारों, यादगार संगीत और जबर्दस्त डायलॉग्स के साथ भारतीय सिनेमा का चेहरा बदल दिया था। दोनों ही फिल्मों ने हर दौर की सबसे असाधारण एंटरटेनर्स के रूप में बड़े गर्व के साथ हर पीढ़ी तक अपनी पहुंच बनाई।

    ज़ी बॉलीवुड के साथ-साथ ज़ी हिंदी मूवी क्लस्टर भी इन दोनों महान फिल्मों की यादें ताजा करने एक साथ आया है। 15 जून को शाम 7:30 बजे ज़ी बॉलीवुड और ज़ी सिनेमा एचडी पर एक साथ ‘गदर : एक प्रेम कथा’ दिखाई जाएगी। उसी दिन सुबह 11 बजे ज़ी बॉलीवुड और एंड पिक्चर्स एचडी पर एक साथ ‘लगान’ प्रसारित की जाएगी। इसके अलावा 15 जून को ही डॉक्यूमेंट्री ‘चले चलो’ (मेकिंग ऑफ लगान) एंड एक्सप्लोर एचडी और ज़ी क्लासिक पर क्रमशः दोपहर 2 बजे और शाम 5 बजे दिखाई जाएगी।

    बता दें कि लगान एक ऐसी फिल्म है, जिसने ना सिर्फ हिंदी सिनेमा में बल्कि विश्व सिनेमा में भी अपनी छाप छोड़ी है। राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली डॉक्यूमेंट्री ‘चले चलो’ में इस मास्टरपीस की मेकिंग दिखाई गई है, जिसमें आशुतोष गोवारीकर के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को बनाने में किया गया संघर्ष और लगन देखने को मिलती है।

    ऑस्कर नामांकित फिल्म ‘लगान’ एक जबर्दस्त सफल कहानी है, जिसमें डायरेक्टर का बेमिसाल दृष्टिकोण और आमिर खान का विश्वास समाया है। उस समय लगभग 25 करोड़ रुपए के अप्रत्याशित बजट में बनी फिल्म ‘लगान’ दृढ़ निश्चय और प्रेरणा की कहानी है, जो इस फिल्म की टीम के इरादों को बयां करती है। निर्माण के दौरान इस फिल्म को कई चुनौतियों से गुजरना पड़ा, जैसे क्रिकेट मैच सीक्वेंस के लिए 10 हजार स्थानीय लोगों की भीड़ जुटाना, खराब मौसम में शूटिंग करना, पानी बिजली की सीमित आपूर्ति, गुजरात के एक छोटे से गांव में पूरे कलाकारों के लिए एक इमारत को एक होटल में तब्दील करना, अपनी शूटिंग पूरी करने के लिए ए.के. हंगल का अपनी चोट से संघर्ष करना और यहां तक कि आशुतोष गोवारीकर को स्लिप डिस्क हो जाने के बाद उनका खाट से ही फिल्म का निर्देशन करना। इन सभी बातों ने हर उस व्यक्ति के अंदर एक योद्धा जगाया, जो इस फिल्म का हिस्सा थे। इस डॉक्यूमेंट्री में ऐसे ही और दिलचस्प किस्से जानने को मिलेंगे।

    लगान के 20 साल पूरे होने पर आमिर खान बोलें लगान मेरे लिए एक अद्भुत सफर था, है और यूं ही बना रहेगा

    ये एक ऐसा सफर रहा है, जिसमें मैं नए उत्साही लोगों से मिला, नए दोस्त बनाए, दो दशक से अधिक समय तक चलने वाले रिश्तों की शुरुआत की, इन शानदार लोगों के साथ बहुत कुछ साझा किया, बहुत कुछ सीखा, बहुत-सी भावनाओं का अनुभव किया। इस सफर ने मुझे कई तरह के सांचों में ढाला है। और इस सफर में मैं आशु, लगान की पूरी टीम और उन सभी अलग-अलग टीमों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो इसे दुनिया भर के दर्शकों तक ले गए। और आप सभी को भी विशेष रूप से धन्यवाद, जिन्होंने यह फिल्म देखी। हम सब इस सफर में एक साथ आए; कुछ जल्दी शामिल हुए, कुछ आगे चलकर हमसे जुड़े लेकिन हम सभी हमसफर हैं। मेरे लिए इस सफर को इतना अनोखा और संपूर्ण बनाने के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं! आपके वक्त, आपके प्यार और आपकी उदार भावनाओं के लिए तहे दिल से शुक्रिया।, बहुत-बहुत प्यार

    फिल्म ‘गदर : एक प्रेम कथा’ की गूंज आज भी दर्शकों को जोश से भर देती है: आशुतोष गोवारीकर

    ए. पुनश्च (पी.एस.) : और गदर एवं लगान के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए ज़ी बॉलीवुड को धन्यवाद। गदर एक अद्भुत फिल्म है, जिसमें अनिल शर्मा जी, सनी और पूरी टीम ने बेहतरीन काम किया है। वैसे गदर एक जबर्दस्त ब्लॉकबस्टर थी! यदि मैं गलत नहीं हूं, तो यह बॉक्स ऑफिस पर लगान से 3 से 4 गुना बड़ी थी।

    इस फिल्म के बारे में बताते हुए आशुतोष गोवारीकर ने कहा, “मेरी पहली दो फिल्मों को जिस तरह का रिस्पॉन्स मिला, उससे मुझे बड़ा झटका लगा। इसने मुझे एक ऐसी कहानी के साथ लौटने के लिए प्रेरित किया, जिस पर मुझे यकीन हो; एक ऐसी कहानी जो सभी सिनेमा प्रेमी दर्शकों को पसंद आए। लगान की स्क्रिप्ट इसी का नतीजा था। मैं खुशकिस्मत था कि आमिर ने मुझे इसमें सहयोग किया, जबकि हमारी पिछली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली थी। कोई फिल्म करने के लिए आमिर को मनाना बहुत मुश्किल है, लेकिन जब वो एक बार कमिट कर देते हैं, तो वो डायरेक्टर के लिए सबसे शानदार पल होता है। और मैं उनका बेहद शुक्रगुजार हूं। लगान मेरे लिए बहुत प्यारा और संतोषप्रद अनुभव रहा है। 20 वर्षों से लगान को इतना प्यार और प्रशंसा देने के लिए मैं दर्शकों को धन्यवाद देता हूं!!”

    अगली फिल्म की बात करें तो 20 साल पहले फिल्म ‘गदर : एक प्रेम कथा’ में सनी देओल ने अपने प्यार और अपने प्यारे देश को बचाने के लिए एक दहाड़ लगाई थी, जिसकी गूंज आज भी दर्शकों को जोश से भर देती है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गदर : एक प्रेम कथा’ ना सिर्फ हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है, बल्कि इसने सिनेमा में नए कीर्तिमान भी बनाए। यह पहली फिल्म थी, जिसके शो दर्शकों की मांग पर सुबह 6 बजे से शुरू हो जाते थे। तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी लाखों लोगों को सिनेमाघरों तक खींच लाई थी। इस फिल्म के हर दृश्य को वास्तविक बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी गई। फिल्म की शुरुआत में दिखाए गए ट्रेन वाले दृश्यों को अमृतसर स्टेशन पर शूट किया गया था, जहां वो ऐतिहासिक घटनाएं हुई थीं। इसमें वास्तविकता लाने के लिए रेलवे स्टेशन को 1940 वाला लुक दिया गया था। शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया गया भाप वाला इंजन दिल्ली की रेलवे म्यूजियम से किराए पर लिया गया था, ताकि उस दौर का वास्तविक एहसास जगाया जा सके।”

    तारा सिंह के किरदार में कुछ अलग ही खासियत है: सनी देओल

    इस फिल्म के बारे में बताते हुए सनी देओल ने कहा, “गदर एक खूबसूरत प्रेम कहानी है, जिसमें जबर्दस्त ड्रामा और एक्शन है। मुझे याद है, मैं ऊटी में एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था, जब अनिल शर्मा ने मुझे यह कहानी सुनाई थी। मुझे यह विषय तुरंत पसंद आ गया। मैंने हमेशा की तरह अपने दिल की सुनी और इस तरह यह सबकुछ शुरू हुआ था। अपने करियर में मुझे कुछ बेहतरीन किरदार निभाने का मौका मिला, लेकिन तारा सिंह के किरदार में कुछ अलग ही खासियत है। वो काफी विनम्र और मृदुभाषी है, लेकिन जब परिवार और देश की बात हो तो वो पूरी दुनिया को उलट सकता है। इस किरदार ने मुझे अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर लाया था। उस समय हमें इस बात का अंदाजा नहीं था कि इस फिल्म के संवाद और गाने इतना जोर पकड़ेंगे। पूरे देश के साथ 20 साल के इस पड़ाव का जश्न मनाना बहुत बढ़िया अनुभव है।”

    इस फिल्म के बारे में बताते हुए अनिल शर्मा ने कहा, “यह फिल्म मेरे लिए गॉड गिफ्ट की तरह है। हमने अपने दर्शकों को एक यादगार प्रेम कहानी देने की उम्मीद में ‘गदर : एक प्रेम कथा’ बनाई थी, जो सदियों तक याद रखी जाए। जब हमने ज़ी स्टूडियोज़ के साथ इस फिल्म का निर्माण शुरू किया था, तब हमें पता था कि हम कुछ बड़ा और जिंदगी बदलने वाला काम कर रहे हैं, लेकिन हमने बिल्कुल नहीं सोचा था कि इस फिल्म को इतना जबर्दस्त और अभूतपूर्व रिस्पॉन्स मिलेगा।

    ‘लगान’ और ‘गदर : एक प्रेम कथा’ 15 जून को सुबह 11 बजे और शाम 7:30 बजे प्रसारित की जाएगी।

    Shagun

    Keep Reading

    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    ‘रुला के गया सपना मेरा’: वो एक फिल्म, जिसने गीतकार शैलेंद्र से छीन ली उनकी ज़िंदगी!

    Revati Mahurkar Makes a Powerful Impression in ‘Powder’!

    अब ‘पाउडर’ में दिखाएंगी अभिनय का दम!

    Salman Khan’s dedication in sub-zero temperatures! He spent six hours in icy water while shooting for ‘Matrubhumi’.

    शून्य डिग्री में सलमान खान का जुनून! छह घंटे बर्फीले पानी में रहकर की ‘मातृभूमि’ की शूटिंग

    'Devi Vigyanam' will unveil a world of mysteries on December 4th.

    4 दिसंबर को रहस्यों की दुनिया खोलेगी ‘देवी विज्ञानम’

    Arjun Rampal will peel back the layers of suspense in ‘The Blind Game’!

    ‘द ब्लाइंड गेम’ में अर्जुन रामपाल खोलेंगे सस्पेंस की परतें!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    November 20, 2026
    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    November 20, 2026
    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    November 20, 2026

    अंतरराष्ट्रीय लोकपाल मंच ने विश्वव्यापी स्वतंत्र रक्षक संघ (WIDU) की स्थापना की

    November 20, 2026
    Houthi missile attack in Riyadh: Saudi Arabia’s tallest PIF Tower damaged; area evacuated

    रियाद में हूती मिसाइल हमला: सऊदी के सबसे ऊंचे PIF टावर को नुकसान, इलाका खाली

    November 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading