Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    खा गए 3 लाख टन काजू , कोविड-19 में भारतीय

    ShagunBy ShagunJuly 4, 2022 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 708

    नई दिल्‍ली । कोविड-19 महामारी में भारतीय 3 लाख टन काजू हजम कर गए। महामारी के बाद काजू की रिकॉड खपत हुई। काजू एवं कोकोआ विकास निदेशालय ने बताया है कि देश में बढ़ती काजू की खपत को देखकर उत्‍पादक भी निर्यात के बजाए घरेलू बाजार पर फोकस कर रहे हैं। देश में अब काजू की सालाना खपत बढ़कर 3 लाख टन पहुंच गई है, जो महामारी से पहले तक 2 लाख टन रहती थी। एक साल पहले के मुकाबले ब्रांडेड काजू की बिक्री भी 30-40 फीसदी बढ़ गई है।
    देश में खपत के मुकाबले काजू का उत्‍पादन नहीं बढ़ रहा है। ऐसे में मांग को पूरा करने के लिए अफ्रीका से कच्‍चे काजू का आयात किया जाता है। खपत का 60 फीसदी सिर्फ आयात से ही पूरा होता है। 2021-22 में भारत ने 7.5 लाख टन काजू का उत्‍पादन किया, जबकि कच्‍चे काजू का आयात इस दौरान 9.39 लाख टन रहा. हालांकि, जिस हिसाब से इसकी खपत बढ़ रही है जल्‍द ही आयात 10 लाख टन को पार कर जाएगा। देश में काजू की प्रोसेसिंग कैपेसिटी भी 18 लाख टन पहुंच गई है, जो एक साल पहले तक 15 लाख टन थी। काजू की ज्‍यादातर खपत उद्योगों में होती है, जबकि व्‍यक्तिगत खपत महज 10-15 फीसदी होती है। काजू की मांग के अनुरूप अभी कीमतों में ज्‍यादा उछाल नहीं दिखा है, लेकिन सितंबर के बाद त्‍योहारी सीजन शुरू होने से इसकी कीमतो में तेजी आनी शुरू होगी। अभी 950-1,200 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाला प्रीमियम काजू 700-850 रुपये के भाव बिक रहा है। इतना ही नहीं सामान्‍य तौर पर काजू का भाव अभी 550-650 रुपये प्रति किलोग्राम तक है।
    उत्‍पादों को उम्‍मीद है कि वित्‍तवर्ष की दूसरी छमाही में काजू की कीमतों में उछाल आएगा।महामारी के बाद काजू की घेरलू खपत तो बढ़ी लेकिन निर्यात में कमी आ रही है। इसका कारण है कि वियतनाम जैसे देशों ने काजू का निर्यात बढ़ा दिया है। आठ साल पहले तक भारत सालाना 1,00,000 टन काजू का निर्यात करता था, जो 2021-22 में घटकर 51,908 टन रह गया है। इसके उलट वियतनाम में लोकल खपत घट गई है और वहां निर्यात में तेजी आ रही है। वियतनाम अब दुनिया का सबसे बड़ा काजू निर्यातक देश बन गया है। वहां से हर महीने इतने काजू का निर्यात होता है, जितना भारत अब सालभर में करता है।निर्यातकों का कहना है कि दो कारणों से इसमें तेजी से गिरावट आ रही है। पहला कि घरेलू खपत बढ़ने से हमें बाहर माल भेजने की ज्‍यादा जरूरत नहीं रही। अगर हम 20 फीट के कंटेनर को घरेलू बाजार में बेचते हैं तो इसमें करीब 15 टन काजू आता है और हमें 5-8 लाख रुपये ज्‍यादा मिल जाते हैं।
    वहीं, कच्‍चे काजू आयात पर 10 फीसदी शुल्‍क लगाए जाने से यह महंगा हो गया है, जबकि निर्यात पर इंसेंटिव अब 6 फीसदी से घटकर 2.15 फीसदी रह गया है। ऐसे में भारतीय काजू ग्‍लोबल मार्केट के लिए प्रतिस्‍पर्धी नहीं रहा। हमारे काजू की ग्‍लोबल मार्केट में कीमत 3.50 डॉलर प्रति पाउंड है, जबकि वियतनाम के काजू की कीमत 2.8 डॉलर प्रति पाउंड है। मालूम हो कि कोविड-19 महामारी की दस्‍तक के बाद लोगों में अपनी इम्‍युनिटी बढ़ाने और सेहत के प्रति जागरूकता और बढ़ी है। यही कारण है कि ड्राई फ्रूट और अन्‍य सेहत वाले उत्‍पादों की खपत बढ़ रही है। काजू की खपत भी महामारी के बाद डेढ़ गुना बढ़ गई है।

    #कोविड-19 काजू
    Shagun

    Keep Reading

    The New Look of Katauta Lake: Lucknow Municipal Corporation's Special Cleanliness Drive

    कटौता झील का नया रूप: लखनऊ नगर निगम का विशेष स्वच्छता अभियान

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: केवल प्रदर्शन से पुलिस को लाठीचार्ज का अधिकार नहीं

    Rahul Gandhi's strong support for tribals: Will ensure justice for those displaced by the Ken-Betwa project.

    राहुल गांधी का आदिवासियों को बड़ा समर्थन: केन-बेतवा परियोजना में विस्थापितों को न्याय दिलाएंगे

    Memorandum by the Uttar Pradesh Primary Teachers' Association: District Magistrate confronted over 17-point demands.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का ज्ञापन: 17 सूत्रीय मांगों पर जिला अधिकारी को घेरा

    Humanity and a mother's love: Mother saves child in burning forest; firefighters' emotional rescue.

    इंसानियत और माँ का प्यार: जलते जंगल में बच्चे को बचाती माँ, फायरफाइटर्स का भावुक रेस्क्यू

    Uttar Pradesh Accelerates Solar Revolution: Ranks Second in the Country with Over 7 Lakh Rooftop Solar Installations

    उत्तर प्रदेश सोलर क्रांति में तेजी: 7 लाख+ रूफटॉप सोलर के साथ देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The New Look of Katauta Lake: Lucknow Municipal Corporation's Special Cleanliness Drive

    कटौता झील का नया रूप: लखनऊ नगर निगम का विशेष स्वच्छता अभियान

    July 27, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: केवल प्रदर्शन से पुलिस को लाठीचार्ज का अधिकार नहीं

    July 27, 2026
    Rahul Gandhi's strong support for tribals: Will ensure justice for those displaced by the Ken-Betwa project.

    राहुल गांधी का आदिवासियों को बड़ा समर्थन: केन-बेतवा परियोजना में विस्थापितों को न्याय दिलाएंगे

    July 27, 2026
    Memorandum by the Uttar Pradesh Primary Teachers' Association: District Magistrate confronted over 17-point demands.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का ज्ञापन: 17 सूत्रीय मांगों पर जिला अधिकारी को घेरा

    July 27, 2026
    Humanity and a mother's love: Mother saves child in burning forest; firefighters' emotional rescue.

    इंसानियत और माँ का प्यार: जलते जंगल में बच्चे को बचाती माँ, फायरफाइटर्स का भावुक रेस्क्यू

    July 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading