मथुरा, नोएडा होते हुए आगरा जा रही एक कार जनपद में डिवाइडर पर चढकर पलट गयी। हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गयी।
महावन थाना प्रभारी जीपी सिंह ने बताया, पंजाब के लुधियाना जिला निवासी पांच व्यक्ति कार से नोएडा की ओर से आगरा जा रहे थे। उसी दौरान माइलस्टोन संख्या 115-116 के मध्य तेज गति से जा रही कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर पर चढते हुए पलट गई।
उन्होंने कहा, दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पांचवें ने उपचार के दौरान दम तोड दिया।
पुलिस ने कहा, मरने वालों की पहचान प्रेम पुत्र ओमप्रकाश (45), राजू (42), यादव पपनेजा (18), शाहरख (15) एवं चालक दलवीर (30) के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।
Keep Reading
Add A Comment







