Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    उपकप्तान बहुत बडा सम्मान : रोहित शर्मा

    ShagunBy ShagunAugust 16, 2017 खेल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 969

    पल्लेकेल, 16 अगस्त अपने दस साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में उतार चढाव से गुजरने और अभी तक भी टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाने वाले रोहित शर्मा भारतीय एकदिवसीय टीम का उप कप्तान नियुक्त किये जाने से बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
    वनडे में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले रोहित को टेस्ट श्रृंखला में खेलने का मौका नहीं मिला और वह रविवार से शुरू होने वाली पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में इसकी भरपायी करना चाहते हैं।
    रोहित ने आज कहा, ‘ ‘पहली बात, उप कप्तान नियुक्त किया जाना बहुत बडा सम्मान है। दस साल पहले मैं केवल भारत की तरफ से खेलने के बारे में सोचता था। उप कप्तान होने के नाते मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। ‘ ‘
    उन्होंने कहा, ‘ ‘यह एक तरह का सम्मान है। जब हम 20 अगस्त को पहला एकदिवसीय मैच खेलने के लिये उतरेंगे तो मैं किसी खास भूमिका में रहूंगा और मैं इसके लिये तैयार हूं। मैं इसके बारे में बहुत अधिक नहीं सोच रहा हूं। मैं केवल इस क्षण का लुत्फ उठाना चाहता हूं। ‘ ‘
    रोहित को पहले भी अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने की आदत है। वह इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियन्स के कप्तान हैं और उन्होंने अपनी टीम को तीन बार खिताब दिलाये हैं।
    रोहित से जब आईपीएल और भारतीय टीम में उनकी नयी भूमिका में तुलना करने में बारे में कहा गया, ‘ ‘यह पूरी तरह से अलग तरह का खेल है। आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पूरी तरह से भिन्न हैं। लेकिन फिर से उत्साह और उर्जा का स्तर पहले जैसा ही है। ‘ ‘
    उन्होंने कहा, ‘ ‘इसलिए बहुत कुछ नहीं बदला है। मैं यहां उप कप्तान हूं और टीम में कप्तान है। यहां मेरी भूमिका पर्दे के थोडा पीछे होगी। लेकिन जब मैं उप कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरूंगा तो मैं काफी उत्साहित रहूंगा। ‘ ‘
    अंतरराष्ट्रीय करियर में अपने अभी तक के सफर के बारे में रोहित ने कहा, ‘ ‘यह दस साल बहुत जल्दी बीत गये। हां उतार चढाव रहे लेकिन किसी भी खिलाडी के करियर में ऐसा होता है। आप उतार चढावों से काफी कुछ सीखते हो। ‘ ‘

    Shagun

    Keep Reading

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    July 16, 2026
    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    July 16, 2026
    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    July 16, 2026
    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    July 16, 2026

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    July 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading