Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    उपभोक्ता परिषद ने CM से करोड़ो के मीटर खरीद और कम्पनियों को दिए आर्डर, सैंपल मीटरों को आईआईटी कानपुर से जाॅच कराने की उठाई मांग

    By July 16, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 880
    • बिजली कम्पनियों में करोड़ो के मीटर खरीद की होड़ लगी गुणवत्ता पर कोई प्रभावी कन्ट्रोल नहीं जिससे पूर्व में जिन कम्पनियों पर लगे आरोप उन्हें भी मिला करोड़ो का आर्डर
    • पूर्वान्चल पश्चिामांचल डिस्काम में लगभग 400 करोड़ के आर्डर फाइनल वहीं मध्यांचल में लगभग 100 करोड़ के आर्डर की तैयारी
    • मीटर जम्पिंग व आईआईटी द्वारा पूर्व में जिन मीटरो में निकाली गई थी कमियाॅ उन्हें भी करोड़ों का मिला आर्डर
    • पावर कारपोरेशन का क्वालिटी कन्ट्रोल बना सफेद हाथी अधिशाषी परीक्षण से ही टेण्डर शैम्पल टेस्टिंग, निरीक्षण परीक्षण व परफार्मेन्स की बनवाई जाती है रिपोर्ट

    उप्र में लगभग 68 लाख अनमीटर्ड विद्युत उपभोक्ताओं के यहाॅ मीटर लगाने की कवायद शुरू होते ही प्रदेश की बिजली कम्पनियों में मीटर खरीद व स्थापित करने हेतु निविदा की होड़ लग गई। अभी तक पूर्वान्चल व पश्चिामांचल में ही लगभग 350 से 400 करोड़ के आर्डर हो गये , मध्यांचल कम्पनी में लगभग 80 से 100 करोड़ मीटर खरीद की प्रक्रिया चालू है। पश्चिमांचल कम्पनी में मीटर खरीद व लगाने का ठेका बड़े पैमाने पर मीटर निर्माताओं के अलावा ठेकेदार फर्मो को भी आवंटित किया गया। इसी बीच शहरी क्षेत्रों में भी लगभग 40 लाख स्मार्ट मीटर खरीदने की भी प्रक्रिया शुरू हो गयी है आने वाले समय में हजारों करोड़ के मीटर की खरीद होना है। वहीं दूसरी ओर मीटरों की उच्च गुणवत्ता को दरकिनार किया जा रहा है। अनेकों ऐसे मीटर निर्माता है जो कभी उप्र में दिखाई नहीं दिये आज उन्हें करोड़ों का आर्डर मिल गया। विगत वर्षो में उप्र पावर कारपोरेशन द्वारा कुछ मीटर कम्पनियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की गयी आज वह भी सब आर्डर लेकर खुशहाल है। पावर कारपोंरेशन द्वारा ही विगत वर्षो में कुछ मीटर निर्माता कम्पनियों के शैम्पल को आईआईटी कानपुर भेजा गया, जिसमें बड़ी कमियाॅ निकली आज उन्हें भी आर्डर मिल गया। मीटर लगाने का कार्य एक लम्बी प्रक्रिया का अंग है, वर्षो लग जायेगें मीटर स्थापित होने में, इसके बावजूद भी इतनी बड़ी संख्या में मीटर खरीद किसी के गले नहीं उतर रहा है। उपभोक्ता परिषद ने प्रदेश के मा.मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री से यह मांग की है कि मीटर खरीद से लेकर निरीक्षण परीक्षण की पूरी व्यवस्था की एक उच्च स्तरीय तकनीकी कमेटी से जाॅच कराई जाय और जिन कम्पनियों को करोड़ों रूपये के मीटर का आर्डर दिया गया है उनके शैम्पल को आईआईटी कानपुर भेजकर पुनः जाॅच कराया जाय। इस पूरे मामले पर नजर रखने के लिये बिजिलेन्स टीम को भी लगाया जाय, क्योंकि कहीं न कहीं घटिया मीटर का खामियाजा विभाग व उपभोक्ता दोनो को भुगतना पड़ता है।

    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व विश्व ऊर्जा कौंसिल के स्थायी सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा पावर कारपोरेशन में क्वालिटी कन्ट्रोल का हाल यह है कि मीटर खरीद करने के पहले शैम्पल की टेस्टिंग अधिशाषी अभियन्ता परीक्षण द्वारा किया जाता है फिर उन्हें के द्वारा मीटर का निरीक्षण परीक्षण किया जाता है उसके बाद उन्हीं द्वारा लगवाया जाता है और बाद में उसकी परफार्मेन्स रिपोर्ट देने की बात आती है तब भी अधिशाषी अभियन्ता परीक्षण द्वारा ही दिया जाता है, जिससे स्वतः अन्दाजा लगाया जा सकता है कि बिजली कम्पनियाॅ क्वालिटी कन्ट्रोल पर कितना सजग है। विगत दिनों एक मीटर कम्पनी द्वारा सप्लाई किये गये मीटरों में रीडिंग जम्पिंग की शिकायत आयी। उपभोक्ता परिषद द्वारा मामले को नियामक आयोग में उठाया गया, रिपोर्ट मंगाई अन्ततः मामले को दबा दिया गया आज भी मीटर रीडिंग जम्पिंग की शिकायत सामने आ रही है।
    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा पूर्वान्चल कम्पनी में मीटर निविदा में यह अंकित किया गया कि वहीं कम्पनियाॅ शामिल होगी जिनका टर्नओवर 100 करोड़ या उससे ज्यादा होगा। उप्र की कम्पनियों के लिये यह सीमा 50 करोड़ रखी गयी बड़ी चालाकी से उसमें यह भी अंकित कर दिया गया कि दिल्ली और एन0सी0आर0 वेस कम्पनी के लिये भी 50 करोड़ माना जायेगा। सवाल यह उठता है उप्र के उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये यह व्यवस्था ठीक है लेकिन दिल्ली और एन0सी0आर0 जोड़ने के पीछे कुछ कम्पनियों को पीछे दरवाजे से टेण्डर में शामिल करने हेतु रास्ता साफ करना है, जो गलत है।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading