Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    घर में दफनाया था मां-बाप को गर्लफ्रेंड के कातिल ने

    jetendra GuptaBy jetendra GuptaApril 16, 2017Updated:August 8, 2024 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,332

    भोपाल के हाईप्रोफाइल मर्डर केस की जांच के लिए भोपाल पुलिस की एक टीम रायपुर रवाना हो चुकी है. आरोपी उदय दास को लेकर पुलिस के रायपुर पहुंचने की भी खबर मिली है. गर्लफ्रेंड और मां-बाप के कत्ल के आरोपी उदय दास ने रायपुर के महादेव घाट इलाके में सुंदर नगर स्थित अपने मकान को पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए हरीश कुमार पांडे नाम के शख्स को बेच दिया था, जो अभी अपने परिवार के साथ इस मकान में रह रहे हैं.

    पेशे से वकील हरीश पांडे को मामले का पता अचानक तब चला, जब मीडिया उनके घर पहुंच गया. हरीश ने बताया कि 2011 में उन्होंने यह मकान उदय के स्कूल टीचर सुरेश दुआ और संदीप श्रीवास्तव नाम के शख्स से खरीदा था. इनके नाम पर कथित मकान की पॉवर ऑफ अटॉर्नी थी. हरीश ने बताया कि उनकी उदय दास से कभी मुलाकात नहीं हुई थी.

    आसपास के लोगों ने की उदय की पहचान

    हरीश ने बताया कि जिस वक्त उन्होंने यह मकान खरीदा था, उस समय यहां ज्यादा घर नहीं बने थे. इलाका पूरी तरह से वीरान था. जैसे-जैसे आबादी बढ़ती गई, लोगों ने यहां घर बनाना शुरू कर दिया. आसपास के लोगों का कहना है कि वह लोग उदय दास को जानते हैं. उदय इस घर में अपनी मां इंद्राणी दास और पिता वी.के. दास के साथ रहता था.

    डीएसपी रह चुकी हैं सनकी कातिल की मां

    उदय की मां मध्य प्रदेश पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात थीं. अलग राज्य बनने के बाद साल 2001 में उन्हें छत्तीसगढ़ ट्रांसफर कर दिया गया था. वहीं उदय के पिता वी.के. दास एक फोरमैन थे. पड़ोसियों की मानें तो उदय ने अपने माता-पिता की मौत की वजह बीमारी बताई थी. उदय का परिवार पड़ोसियों से ज्यादा घुलता-मिलता नहीं था.

    फिलहाल मीडिया में आई खबरों के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक जानकारी जुटाने के लिए पुलिस सुरेश दुआ और संदीप श्रीवास्तव का पता लगाने में जुटी है. पुलिस उदय की मां के भी सर्विस रिकॉर्ड खंगाल रही है. वहीं उदय के परिवार को जानने-पहचानने वालों की भी तलाश जारी है.

    आधिकारिक रूप से नहीं मिला कोई रिकॉर्ड

    रायपुर रेंज के आईजी प्रदीप गुप्ता के मुताबिक, अभी आधिकारिक रूप से मध्य प्रदेश पुलिस ने राज्य पुलिस को कोई रिकॉर्ड नहीं सौंपा है. पुलिस सिर्फ मौखिक जानकारी के आधार पर इस केस की पड़ताल में जुटी हुई है. आईजी ने कहा, आरोपी उदय दास को यहां लाए जाने और उससे पूछताछ के बाद ही असलियत से पर्दा हटेगा.

    क्या है पूरा मामला

    पश्चिम बंगाल के बांकुरा में रहने वाले देवेंद्र कुमार शर्मा की बेटी आकांक्षा उर्फ श्वेता (28 वर्ष) जून 2016 में घर से अमेरिका में नौकरी करने की बात कहकर निकली थी. वह अमेरिका जाने के बजाय भोपाल में अपने बॉयफ्रेंड उदय दास (32 वर्ष) के साथ रह रही थी. जुलाई 2016 के बाद से आकांक्षा ने अपने परिवार से फोन पर कभी बात नहीं की.

    उदय ने शक के चलते आकांक्षा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी. उदय ने आकांक्षा की लाश को एक बॉक्स में बंद कर घर में ही उस पर सीमेंट डालकर एक चबूतरा बना दिया था. आकांक्षा के परिवार को शक न हो इसके लिए उदय आकांक्षा के वॉट्सएप से उसके परिजनों से बातचीत करता रहता था. आकांक्षा के भाई को बातचीत के दौरान जब शक हुआ तो उसने बहन का नंबर ट्रेस करवाया और उसकी लोकेशन भोपाल निकली.

    एक महीने की जांच के बाद बांकुरा पुलिस भोपाल पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से उन्होंने उदय को उसके घर से ही धर दबोचा. पूछताछ में सनकी उदय दास ने आकांक्षा की हत्या की बात कबूल कर ली. उदय की निशानदेही पर घर में बने चबूतरे से आकांक्षा के कंकाल बन चुके शव को निकाला गया. पूछताछ में उदय ने रायपुर स्थित घर में अपने मां-बाप को मारकर आंगन में गाड़ने की बात भी कबूल कर सनसनी फैला दी.

    jetendra Gupta
    • Website

    Keep Reading

    The ordeal of sultry heat! Little chance of rain over the next two days.

    उमस भरी गर्मी का सितम! अगले 2 दिन बारिश की उम्मीद कम

    Ramlal: The flute wizard to whom Bollywood never truly did justice

    रामलाल: बांसुरी के जादूगर जिन्हें बॉलीवुड ने कभी पूरा न्याय नहीं दिया

    Wisdom is true strength: Inspiring story of the barber-Sarpanch shared with children

    सूझबूझ ही सच्ची ताकत: बच्चों को नाई-सरपंच की प्रेरक कहानी सुनाई

    गोरखपुर में दिल दहला देने वाला अपहरण-हत्या कांड: 6 वर्षीय मासूम की क्रूर हत्या, किराएदार ने फिरौती के लिए उठाया

    Uproar in UP over demands for the restoration of MGNREGA and the return of village-level operations; massive protests across the state.

    मनरेगा की बहाली और ग्राम जी वापसी की मांग पर UP में उबाल, प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन

    Yogi takes strict action over the Ayodhya land scam! Investigation expands from theft of temple offerings to the purchase of Trust land.

    अयोध्या में जमीन घोटाले पर योगी का सख्त एक्शन! चढ़ावा चोरी से ट्रस्ट की जमीन खरीद तक पहुंची जांच

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    What kind of perfection does Aamir Khan want in the wedding, after all?

    आखिर शादी में कौनसा परफेक्शन चाहते हैं आमिर खान

    July 6, 2026

    अग्निकांडों की repeating त्रासदी: हाईकोर्ट ने ठीक कहा, अब सरकार जागे!

    July 6, 2026
    The ordeal of sultry heat! Little chance of rain over the next two days.

    उमस भरी गर्मी का सितम! अगले 2 दिन बारिश की उम्मीद कम

    July 6, 2026
    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    July 6, 2026
    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    July 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading