Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    टीम इंडिया पर अपनी सरजमीं पर श्रृंखला हारने से बचने का दबाव

    ShagunBy ShagunOctober 24, 2017 क्रिकेट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 747

    पुणे, 24 अक्तूबर:पहले मैच में मिली हार के बाद दबाव में आई भारतीय टीम को तीन मैचों की श्रृंखला में बने रहने के लिये कल आत्मविश्वास से भरी न्यूजीलैंड टीम को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में हर हालत में हराना होगा ।
    पिछली छह द्विपक्षीय श्रृंखलायें जीत चुकी भारतीय टीम को अपनी सरजमीं पर ऐसे हालात का सामना कम ही करना पडता है जब उसे श्रृंखला बचाने के लिये करो या मरो का मुकाबला खेलना हो ।
    कइयों को अनुमान नहीं रहा होगा कि न्यूजीलैंड टीम वानखेडे स्टेडियम पर पहले मैच में भारत को हरा देगी । चैम्पियंस ट्राफी के बाद पहला मैच खेल रही कीवी टीम ने हालांकि ऐसा कर दिखाया ।
    रोस टेलर और टाम लाथम के बीच 200 रन की रिकार्ड साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 281 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की । उन्होंने स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को बडे आराम से खेला जबकि इससे पिछली श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को इन दोनों स्पिनरों को खेलने में दिक्कत आई थी ।
    मेजबान टीम मुंबई में फार्म में नहीं दिखी लेकिन कल यहां वापसी कर सकती है । विराट कोहली ने पिछले मैच में 31वां वनडे शतक जमाया लेकिन बाकी खिलाडयिों से उन्हें सहयोग नहीं मिल सका।
    सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा को ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन भेजा । अब इन दोनों को इस गेंदबाज की स्विंग और सटीकता का सामना करने के तरीके खोजने होंगे । भारतीय कप्तान अपनी लय बरकरार रखना चाहेंगे चूंकि बडे स्कोर के लिये उनके बल्ले से रन निकलना जरूरी है ।
    कोहली ने जनवरी में इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ मैच जिताउ पारी खेली थी ।
    चौथा नंबर टीम प्रबंधन के लिये चिंता का सबब बना हुआ है । अभी तक 2015 विश्व कप के बाद 11 बल्लेबाजों को आजमाया जा चुका है । केदार जाधव रविवार को चौथे नंबर पर उतरे लेकिन नाकाम रहे ।
    पांचवें नंबर पर आये दिनेश कार्तिक ने वापसी के मैच में कप्तान कोहली के साथ 73 रन जोडे लेकिन फिर अपना विकेट गंवा बैठे ।

    Shagun

    Keep Reading

    Donal Bisht's glamour and Simran Bhardwaj's live performance at the Chembur Gymkhana cricket tournament.

    चेम्बूर जिमखाना के क्रिकेट टूर्नामेंट में डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Donal Bisht's glamour and Simran Bhardwaj's live performance at the Chembur Gymkhana cricket tournament.

    चेम्बूर जिमखाना के क्रिकेट टूर्नामेंट में डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

    October 14, 2026

    IPE हैदराबाद ने 2027-29 PGDM एडमिशन शुरू किए, पोस्टर और सूचना पुस्तिका लॉन्च की

    October 14, 2026
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading