नयी दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी में रात भर बारिश के बाद लोगों की सुबह की शुरआत सुहावने मौसम के साथ हुई।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री नीचे है।
सुबह साढे आठ बजे नमी का स्तर 74 प्रतिशत दर्ज किया गया।
दिल्ली में कल शाम साढे पांच बजे से लेकर सुबह साढे आठ बजे तक 4.4 मिलीमीटर बारिश हुई।
मौसम वैज्ञानिकों ने शाम में गरज के साथ छीटें पडने और बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Keep Reading
Add A Comment







