Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म

    धूमधाम से मनाया जायेगा खाटू श्याम मन्दिर का वार्षिकोत्सव नन्दू भैया आज बहायेंगे भजनों की गंगा

    ShagunBy ShagunJuly 7, 2017 धर्म No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 616

    लखनऊ 7 जुलाई। शहर का प्रसिद्ध व लोगों की आस्था का केन्द्र श्री खाटू श्याम मन्दिर का वार्षिकोत्सव 9 जुलाई 2017 दिन रविवार को मन्दिर परिसर बीरबल साहनी मार्ग निशातगंज में धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी श्री श्याम परिवार लखनऊ की ओर से मन्दिर परिसर में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि वार्षिकोत्सव से पूर्व 8 जुलाई दिन शनिवार रात्रि 8:00 बजे श्रद्धेय श्री नन्दकिशोर शर्मा ‘नन्दू भैया’ भजन संकीर्तन के माध्यम से वार्षिकोत्सव का आगाज करेंगे। उन्होंने बताया कि नन्दू भैया कई नये भजनों की प्रस्तुति से श्याम प्रभु को रिझांयेंगे। नन्दू भैया से पहले मंजू यादव और पवन मिश्रा भजन सुनायेंगे। उत्सव के अगले क्रम में दिनांक 9 जुलाई को वार्षिकोत्सव की शुरुआत सुबह 7:30 बजे हवन पूजन से होगी। उसके बाद सुबह 12:30 बजे से लोगों के जीवन को मंगलमय बनाने वाला श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ शुरु होगा। पाठ को कोलकाता के पाठ वाचक श्री सन्दीप सुल्तानिया अपने मधुर स्वरों में संगीतमय पाठ सम्पन्न करायेंगे। श्री श्याम परिवार लखनऊ के कोषाध्यक्ष रूपेश अग्रवाल ने बताया कि पाठ को नृत्य नाटिका के साथ सम्पन्न होगा। इस नृत्य नाटिका के माध्यम से लोगों को श्याम बाबा के जीवन से सम्बन्धित काफी जानकारी प्राप्त होगी।श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ के महत्व की चर्चा करते हुए महामंत्री सुधीर कुमार गर्ग ने बताया कि यह बाबा का पाठ है इससे समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस पाठ में लगभग 500 महिलाएं व पुरुष भाग लेंगे। इस मौके पर कोलकाता से मंगाये गये फूलों से बाबा का श्रंगार होगा। कार्यक्रम के लिए मन्दिर परिसर में पिछले कई दिनों से रंगबिरंगे रेशमी कपड़ों से तथा बिजली की झालरों से पण्डाल को सजाने सवांरने का कार्य तेजी से चल रहा है। पूरा पण्डाल वाटर प्रुफ बनाया जा रहा है। पण्डाल में पांच हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये श्री श्याम परिवार लखनऊ के श्री राधेमोहन अग्रवाल, वीरेन्द्र अग्रवाल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, गणेश प्रसाद अग्रवाल, सत्य नारायण अग्रवाल, विजय अग्रवाल, श्रीकृष्ण अग्रवाल, रमेश कपूर बाबा, अंकुर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल ‘खन्नू’ सहित अन्य श्याम भक्त तैयारी में लगे हुये हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अगले क्रम में 26 जुलाई 2017 दिन बुधवार को श्री श्याम श्रावणी तीज उत्सव का आयोजन किया जायेगा। अगले क्रम में दिनांक 3 अगस्त 2017 दिन गुरुवार को श्री श्याम झूला उत्सव का आयोजन किया जायेगा। उत्सव का समापन 15 अगस्त को जन्माष्टमी के साथ होगा।

    Shagun

    Keep Reading

    दुःख आता है, लेकिन रुकना जरूरी नहीं

    Sankat Haran Panchmukhi Hanuman Temple Foundation Day: Bhajans Resound Amidst Sundarkand Recitation; Community Feast (Bhandara) Held.

    संकटहरण पंचमुखी हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस : सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ गूंजे भजन, चला भण्डारा

    The 'Big Bull's' Final Lesson: To truly understand life, one must visit three specific places?

    बिग बुल की अंतिम सीख : जीवन को सही से समझना हो तो तीन जगह जाना चाहिए ?

    Silence in the Face of Provocation Is the True Victory: Osho's Profound Message

    उकसावे पर चुप्पी ही असली जीत: ओशो का गहरा संदेश

    Saffron Bike Ride on Hanuman Jayanti: 'If Hindus unite, the power is unlimited.'

    हनुमान जन्मोत्सव पर भगवा बाइक यात्रा: ‘हिन्दू एकजुट हो तो शक्तियां असीमित’

    The Relevance of Lord Hanuman and His Character in the Contemporary Scenario

    वर्तमान परिदृश्य में हनुमान जी और उनके चरित की प्रासंगिकता

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    April 16, 2026
    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    April 16, 2026
    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    April 16, 2026

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    April 16, 2026

    दुःख आता है, लेकिन रुकना जरूरी नहीं

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading