जोगिया-सिद्घार्थनगर। मंगलवार की सुबह लगभग 07 बजे एनएच 233 ने एक और जान ले ली। मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र अर्न्तगत बांसी-नौगढ़ मार्ग पर सनई चौराहे के निकट नूर हास्पिटल के सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे पति के साथ मोटरसाइकिल सवार होकर जा रही शिक्षिका की बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी जिससे शिक्षिका की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। मृतका का नाम गरिमा रानी उम्र 32 वर्ष पत्नी सुदेश शर्मा ग्राम गुलावटी थाना गुलावटी जनपद हापुड़ की बतायी जा रही हैं। शिक्षिका सिद्घार्थनगर के विकास खण्ड जोगिया ग्राम नागपुरा प्राथमिक विद्यालय मे सहायक शिक्षिका के रूप मे तैनात थी। वर्तमान मे वह सिद्घार्थनगर मुख्यालय भीमापार मे सेंट जेवियर्स स्कूल रोड पर किराये के मकान मे रह रही थी। सुबह वह अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी कि अचानक सामने से एक बाइक आ गयी जिसको बचाने मे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी जिससे शिक्षिका गिरकर चोटिल हो गयी और घटना स्थल पर मृत्यु हो गयी। जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पंचनामा कर पीएम के लिये भेज दिया है।
Keep Reading
Add A Comment







