देश की प्रमुख पुस्तक मॉल कंपनी सपना ग्रुप की अगले पांच साल में देश भर में 50 और ‘बुक स्टोर ‘ खोलने की योजना है।
सपना ग्रुप आफ इंडिया के अध्यक्ष निजेश शाह ने यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी के इस समय 15 स्टोर हैं जिनमें से ज्यादातर कर्नाटक में है। कंपनी की 150 करोड रपये के निवेश से 50 और स्टोर खोलने की योजना है।
उन्होंने कहा कि औसतन एक स्टोर खोलने के लिए 2.5 से तीन करोड रपये के निवेश की जरूरत होती है। कंपनी अपनी विस्तार योजना के तहत 100 सपना एक्सप्रेस स्टोर भी खोलेगी जिसमें विद्यार्थियों के लिए सभी पाठ्यपुस्तकें सहित अन्य उत्पाद उपलब्ध होंगे।
कंपनी तीन साल में तमिलनाडु में पांच स्टोर खोलेगी। कंपनी की फ्रेंचाइजी माडल भी शुरू करने की योजना है।







