फैजाबाद 31 अक्टूबर 2017। भारतीय राजनीति के धुरंधर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयन्ती के मौके पर समाजवादी पार्टी अयोध्या विधानसभा के लोग समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में कुर्मी समाज के लोग बड़ी संख्या में फैजाबाद से रवाना हुए। समाजवादी पार्टी से जुड़े कुर्मी समाज के लोग बड़ी संख्या में पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय ‘पवन’ व अयोध्या विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा की अगुवाई में चार पहिया वाहनों से लखनऊ गये। इस मौके पर श्री पूर्व राज्यमंत्री श्री पाण्डेय ने कहा कि सरदार पटेल भारत के देशभक्तों में एक अमूल रत्न थे। सरदार पटेल मन, वचन तथा कर्म के सच्चे देशभक्त थे। वे वर्णभेद व वर्गभेद के कट्टर विरोधी थे। पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि पीढ़ियाँ बीत जाती हैं तब जाकर कहीं एक सच्चे नेता का जन्म होता है। सरदार वल्लभभाई पटेल भी उन्हीं नेताओं में से एक हैं जिन्हें भारत का सच्चा सपूत, सच्चा राजनेता कहा जाता है। जिन्होंने देश के लिये बहुत कुछ कर दिया। लखनऊ जाने वालों में संग्राम पटेल, गोपी वर्मा, वीरेन्द्र वर्मा, हौसिला वर्मा, सूर्यभान वर्मा, सूरज वर्मा, सोभनाथ वर्मा, हरीराम वर्मा, रामसूरत वर्मा, निर्मल वर्मा, राम भरोस वर्मा, मुरलीधर वर्मा, भगवानदीन वर्मा, कर्मजीत वर्मा, केसरी वर्मा, ठाकुर प्रसाद वर्मा, अखण्ड वर्मा, कन्हैया वर्मा, राम अछैबर वर्मा, रामभजन वर्मा, कुलदीप वर्मा सहित थे।






