Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में लगा भक्तो का तांता, बारिश में भीगते हुए भक्तों ने किए भोलेनाथ के दर्शन

    ShagunBy ShagunJuly 10, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 719

    लखनऊ। हर हर महादेव, जय बम भोले, जय हो कैलाश पति की जैसे जयकारे सोमवार को सभी शिव मंदिरों में गूंज रहे थे। जहां भक्त भीगते हुए हाथ में जल का लोटा और पूजा की थाल लिए हुए भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए मंदिर में पहुंच रहे थे। सावन के पहले सोमवार पर भोले नाथ के मंदिरों की सजावट देखते बन रही थी। मंदिर परिसर से लेकर शिवलिंग का श्रृंगार बहुत ही भव्य तरह से किया गया। राजधानी के प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर, चौक कोनेश्वर महादेव मंदिर, ठाकुरगंज कल्याण गिरी मंदिर, आलमबाग मौनी बाबा मंदिर, चिनहट सिद्धेश्चर मंदिर, मोहान रोड बुद्धेश्चर मंदिर, निगोहां के भौरेश्वर मंदिर में भक्तों का जबरदस्त तांता लगा रहा। साथ ही गली-मोहल्लों में बने महादेव के मंदिर और शिवालयों में क्षेत्रिए लोगों का जमावड़ा देखने को मिला।

    सावन के पहले सोमवार के अवसर पर सभी शिव मंदिरों के कपाट भक्तों के लिए तड़के ही खोल दिए गए थे। भगवान शिव के दर्शन पाने के लिए तड़के ही भक्तगण मंदिरों में दिखायी दिए। गंगाधर के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा था। भगवान महादेव पर सुबह से देर रात तक फूल, बेलपत्र, धतूरा, अक्षत, फल, दूध, शहद, देशी घी, जल चढ़ता रहा। इस मौके पर भगवान शंकर को अति प्रिय भांग भी खूब चढ़ायी गई। मंदिरों में पूरे समय महामृत्युंजय मंत्र की गूंज भी सुनायी देती रही। हजारों की संख्या में भक्तगण मंदिरों में भवगान शिव के दर्शन पाने के लिए पहुंचे। इस मौके पर घरों में भी विविध धार्मिक अनुष्ठान किए गए। साथ ही भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्तों ने उपवास भी रखा।
    भक्तों की भीड़ के मद्देजनर मंदिरों में कढ़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी। राजधानी के बड़े मंदिरों में पुरूष व महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद रहीं। फिलहाल राजधानी के ज्यादातर मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जिससे मंदिर परिसर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गयी।
    निगोहां के भौरेश्वर मंदिर में इस अवसर पर प्रति वर्ष विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। यह मेला पूरी तरह से ग्रामीण परिवेश पर आधारित होता है। वहीं राजधानी के मनकामेश्वर महादेव मंदिर में तड़के रुद्राभिषेक और भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया। जहां 1100 किलों फूलों से भोलेनाथ का श्रृंगार हुआ। मंदिर में यह नजारा देखते बन रहा था। वहीं सुबह व शाम को भव्य आरती भी की गयी। जिसमें हजारों की तादात में भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी। इसके अतिरिक्त राजेन्द्रनगर महाकाल शिव मंदिर में महारुद्राभिषेक किया गया। साथ ही उज्जैन महाकालेश्वर की तर्ज पर भस्म आरती हुयी। यहां सावन के प्रत्येक सोमवार को भस्म आरती होगी। इसके अलावा ऐशबाग रामलीला मैदान में सपादलक्ष शिवलिंग रुद्राभिषेक किया गया। चौक स्थित कोनेश्वर मंदिर में 25 पुजारियों द्वारा भगवान भोलनाथ का जप किया गया। वहीं शाम को ऊं: नम: शिवाय का अखण्ड पाठ हुआ। साथ ही मोहान रोड बुद्धेश्वर मंदिर, नादान महल रोड सिद्धनाथ मंदिर और चौक के बड़ा शिवाला में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी।

    Shagun

    Keep Reading

    Bus plunges into canal in Kanpur, over 15 injured; boat capsizes in Hamirpur; CM Yogi takes cognizance of the incidents.

    कानपुर में बस नहर में गिरी, 15 से अधिक घायल, हमीरपुर में नाव पलटी, CM योगी ने लिया संज्ञान

    यूपी में अवैध खनन पर सख्त कार्यवाही : 385 वाहनों पर कार्यवाही, 1.85 करोड़ रुपये का जुर्माना

    After the Bengal victory, the BJP's entire focus is now on UP!

    बंगाल जीत के बाद BJP का पूरा फोकस अब यूपी पर!

    Agra Police Commissioner Honored as 'Guardian of National Security'

    आगरा पुलिस आयुक्त को राष्ट्र सुरक्षा का प्रहरी सम्मान

    Uncontrolled flow of speech destroys relationships - Ashutosh Rana

    वाणी का अनियंत्रित प्रवाह संबंधों को मिटा देता है – आशुतोष राना

    Education Revolution in Uttar Pradesh: Shiksha Mitras' Honorarium Raised to ₹18,000; Slogans Hailing the Yogi Government Resound in Banda.

    उत्तर प्रदेश में शिक्षा क्रांति: शिक्षामित्रों का मानदेय ₹18,000 हुआ, बाँदा में गूँजा योगी सरकार का जयघोष

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    May 8, 2026
    The film connecting the new generation to Lord Krishna: ‘Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam)’

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती है फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)

    May 8, 2026

    ईरानी हमलों ने अमेरिकी ठिकानों में मचाई भारी तबाही: सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

    May 8, 2026
    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    May 8, 2026
    India's Swift Action Immediately After Ceasefire: Contacts Iran; Preparations Begin to Bring Back 16 Ships Stranded in the Strait of Hormuz

    ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ मात्र 48 घंटे में फेल! होर्मुज में 1600 जहाज अभी भी फंसे

    May 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading