
मोहनलालगंज ।एसडीएम मोहनलालगंज के नेतृत्व मे पेट्रोलपम्पो की जाँच के लिये बनी टीम ने रविवार को सिसेंडी के मान फिलिंग स्टेशन पर छापा मार कर डीजल -पेट्रोल देने वाली मशीनो की जाँच की तो एक नोजल मे चिप /अतिरिक्त डिवाइस लगा कर घटतौली की जा रही थी।एसडीएम सन्तोष कुमार सिहं,आयल कम्पनी के प्रतिनिधि नितिन पांडे,क्षेत्रीय खाघ अधिकारी नसीम अख्तर व पुलिस टीम की मौजूदगी में मशीन को सील कर चिप डिवाइस को सील बन्द कर लैब टेस्टिगं के लिये सम्बन्धित आयल कम्पनी के अधिकारियों को दे दिया।एसडीएम सन्तोष कुमार सिहं ने बताया क्षेत्र के सभी पेट्रोल पम्पो की जाँच की जायेगी घटतौली मिलने पर सम्बन्धित पेट्रोल पम्पो पर कङी कार्यवाही की जायेगी।






