Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इलेक्शन

    हिमाचल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 59 उम्मीदवारों की लिस्ट, करेंगे बीजेपी से फाइट

    By October 20, 2017 इलेक्शन No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 624

    नई दिल्ली 20 अक्टूबर। हिमाचल में चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनैतिक पार्टिया सक्रिय हो गई है। बीजेपी के हिमाचल चुनाव में अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने 59 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

    मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को अर्की सीट से मिला टिकट

    इस लिस्ट में मौजूदा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को अर्की सीट से और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू को नादौन से टिकट दिया गया है। वहीं राजेंद्र राणा सुजानपुर से चुनावी मैदान में खड़े होंगे। अर्की से सीएम वीरभद्र के खिलाफ भाजपा ने रतन सिंह पाल को मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा के प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर विधानसभा से ताल ठोकेंगे।

    कांग्रेस ने कुल 68 सीटों में से 59 पर नाम फाइनल किये

    बुधवार देर रात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राज्य की कुल 68 सीटों में से 59 पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए गए। बताया जा रहा है कि बाकि 9 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा इसलिए नहीं की गई है, क्योंकी इन सीटों पर पेंच अभी भी फंसा है। वहीं, उम्मीदवारों के चयन में वीरभद्र की पसंद को महत्व दिया गया है।

    पहले बीजेपी ने जारी की थी लिस्ट

    बता दें कि कई दिनों से राज्य में वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीच विवाद की खबरें आ रही थी। हालांकि इसमें कांग्रेस आलाकमान साफ तौर से वीरभद्र के साथ खड़ा दिखाई दिया। वहीं, इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने 68 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। बीजेपी ने इस बार चार मौजूदा विधायकों के टिकट को काट दिया है, जबिक बीजेपी ने इस बार 6 महिलाओं को भी टिकट दिया है। नामांकन दायर करने की अंतिम तारिख 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर है। दस्तावेजों की जांच 24 अक्टूबर को होगी। नामांकन वापस लेने की तारीख 26 अक्टूबर है। चुनाव 9 नवंबर को होगा।

    Keep Reading

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association, Lucknow: A Streak of Uncontested Victories; Contests to Take Place in Two Blocks

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ: निर्विरोध जीत का सिलसिला, दो ब्लॉकों में होगा मुकाबला

    Mamata's Sharp Defiance: 'Why should I resign? We didn't lose! We were forcibly defeated.'

    ममता का तीखा विद्रोह: ‘इस्तीफा क्यों दूं? हम हारे नहीं, जबरन हराया गया’

    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    मतगणना के रोमांच ने किए बड़े उलटफेर!

    ‘टीएमसी-मुक्त बंगाल’ का बड़ा ऐलान! योगी आदित्यनाथ बोले : अब विकास की राह में बाधा डालने वाली TMC को उखाड़ फेंकने का सही समय आ गया

    We will settle the score for the hooliganism; no more fear of the TMC—now, the BJP's assurance will prevail: Modi

    गुंडागर्दी का हिसाब लेंगे, अब टीएमसी का भय नहीं, भाजपा का भरोसा चलेगा : मोदी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading