चौक स्टेडियम में आयोजित हुई प्रतियोगिता, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
लखनऊ, 14 मार्च 2020: क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ एवं आइकोनिक ओलम्पिक गेम्स एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका वुशु प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चौक स्टेडियम लखनऊ में शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में जिले के 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद शनिवार को प्रतिभावान खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर युवा खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर मेराज साजिद, डायरेक्टर एवं मोहम्मद रामिश, आईकोनिक ओलम्पिक गेम्स एकेडमी मौजूद रहे।

इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 25 किग्रा भार वर्ग में प्रथम अविरल गुप्ता, द्वितीय कबीर खान, 30 किग्रा भार वर्ग में प्रथम अनीष रावत, द्वितीय मेग रावत, 35 किग्रा भारवर्ग में प्रथम नीरज कुमार, द्वितीय अनुज साई, तृतीय नवीन रहे। वहीं 40 किग्रा भार वर्ग में प्रथम हमीद, द्वितीय अनम हुसैन, तृतीय प्रशान्त कुमार, 45 किग्रा भार वर्ग में प्रथम शैलेश गौतम, द्वितीय वंश पाल, तृतीय अतुल रावत, 50 किग्रा भार वर्ग में प्रथम अभिषेक रावत, द्वितीय अमान, तृतीय आकाश रहे। इन सभी को शनिवार को सम्मानित किया गया।
वहीं बालिका वर्ग के 25 किग्रा भार वर्ग में प्रथम सोमिका, द्वितीय- काजल, 35 किग्रा भार वर्ग में प्रथम आकांक्षा, द्वितीय सुप्रिया, तृतीय मनीषा, 40 किग्रा भार वर्ग में प्रथम उमा, द्वितीय- अनाम, तृतीय परी, 45 किग्रा भार वर्ग में प्रथम- पूजा, द्वितीय सलोनी रहीं। ताउलू खेल के बालक वर्ग चान्क्वान में प्रथम शुभम रावत, द्वितीय महेन्द्र, तृतीय-हिमांशु, ताउलू बालिका वर्ग में चान्क्वान में प्रथम-प्रिया रावत, द्वितीय- शागुन, तृतीय ज्योति रावत रहीं। वहीं चान्क्वान बी ग्रुप बालक में प्रथम- मुनीष रावत, द्वितीय-वैभव सिंह, तृतीय- दिवांश तिवारी रहीं। वहीं चान्क्वान बी ग्रुप बालिका में प्रथम दिव्यांशी जोशी, द्वितीय अनामिका रावत, तृतीय प्रियंका रहीं। ननक्वान में बालक वर्ग में प्रथम विशेष रावत, द्वितीय दिवाकर यादव, ननक्वान में बालिका वर्ग में प्रथम प्रियंका रावत, द्वितीय मनीषा रहीं।






