Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    ब्रेकडाउन की वजह से ग्रामीण इलाकों में 12 से 13 घंटे मिल रही है बिजली!

    ShagunBy ShagunJuly 6, 2024 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,497

    उपभोक्ता परिषद के साप्ताहिक वेबीनार में पावर कॉरपोरेशन पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा

    लखनऊ, 06 जुलाई : उत्तर प्रदेश में रोस्टर व्यवस्था समाप्त होने के बाद ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं व किसानों की राय लेने के लिए आज उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद की तरफ से बुलाए गए साप्ताहिक वेबीनार में उपभोक्ताओं ने पावर कॉरपोरेशन के निर्णय पर आक्रोश व्यक्त करते हुए 24 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग उठाई। जनपदों से जुडे विद्युत उपभोक्ताओं ने कहा उत्तर प्रदेश में बिजली का सिस्टम इतना ज्यादा अतिभारित है जब 24 घंटे बिजली दी जाती थी तब विद्युत उपभोक्ताओं को 18 से 19 घंटे बिजली मिलती थी और अब जब 18 घंटे का रोस्टर लागू है तो ज्यादातर जनपदों में केवल 12 से 13 घंटे बिजली मिल पा रही है।

    ग्रामीण क्षेत्र में 90 प्रतिशत फीडरों पर 6 घंटे का ब्रेकडाउन आम बात है इसका मुख्य कारण जैसे ही बिजली आती है सभी उसका उपभोग करना चाहते हैं इनका सिस्टम अतिभारित होने के चलते तार टूटत्ता है ट्रांसफार्मर जलते हैं और फिर कई जनपदों में तो कई दिनों तक अंधेरा रहता है ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार को बरसात के महीने में जब ब्रेकडाउन सबसे ज्यादा होता है ऐसे समय में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को तत्काल लागू करना चाहिए उपभोक्ताओं ने कहा उपभोक्ता परिषद जो भी लडाई लडने के लिए उपभोक्ताओं से अपील करेगा उपभोक्ता रोस्टर को वापस लेने के लिए हर लडाई लडने को तैयार है।

    उपभोक्ताओं ने कहा प्रदेश में 6 उत्पादन इकाई को रिजर्व शटडाउन दिया जाना उत्तर प्रदेश के ग्रामीण जनता को अपमानित करने वाला निर्णय माननीय मुख्यमंत्री जी तत्काल इस पर करें फैसला और जिन्होंने लिया निर्णय उन्हें बर्खास्त करें।

    उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा वर्तमान में अनेको जनपदों से जैसे फिरोजाबाद प्रतापगढ अंबेडकर नगर बलिया गौतम बुद्ध नगर बहराइच मिर्जापुर जौनपुर लखीमपुर बस्ती गोरखपुर इटावा मैनपुरी फतेहपुर व अन्य जनपदों से उपभोक्ता अपनी व्यथा को बता रहे हैं उससे पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि बरसात के महीने में ब्रेकडाउन ज्यादा होने के चलते 12से 13 घंटे विद्युत आपूर्ति ज्यादातर ग्रामीण फीडर पर मिल रही है ट्रांसफार्मर जलने पर कई दिनों तक बिजली नहीं मिलती।

    इस पूरे मामले को उपभोक्ता परिषद कानपुर में बिजली दर की पहली सुनवाई 8 जुलाई को इस मुद्दे को जोर-जोर से उठाएगी और विद्युत नियामक आयोग को बताया जाएगा कि पूरे प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र में हाहाकार मचा है पावर कॉरपोरेशन चुपचाप तमाशा देख रही है और उपभोक्ताओं की कोई सुध लेने वाला नहीं है।

    उपभोक्ता परिषद ने कहा रोस्टर के मुद्दे पर बहुत जल्द ही प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सहित विपक्ष के नेताओं से भी मुलाकात करेंगें और रोस्टर प्रणाली समाप्त कराकर पुनः 24 घंटे बिजली आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्र में लागू करने के लिए सहयोग मांगेगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    June 10, 2026
    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    June 10, 2026
    Arvind Akela Kallu’s new song ‘Round Round’ released; ‘Bhojpuri Dhoom’ vertical launched.

    अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘राउंड राउंड’ रिलीज, ‘भोजपुरी धूम’ वर्टिकल शुरू

    June 10, 2026
    Disney magic returns to Singapore’s ‘Gardens by the Bay

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading