नई दिल्ली : अमेरिका ने ईरान के साथ जंग खत्म करने और शांति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए पांच बड़ी और सख्त शर्तें रखी हैं। ईरानी मीडिया फार्स न्यूज एजेंसी ने यह दावा किया है, हालांकि दोनों तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अमेरिका की मुख्य शर्तें:कोई मुआवजा नहीं:
- अमेरिका ईरान को बमबारी से हुए नुकसान का कोई आर्थिक मुआवजा नहीं देगा।
- एनरिच्ड यूरेनियम सौंपना: ईरान को अपने पास रखा 400 किलोग्राम संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को सौंपना होगा।
- परमाणु केंद्र सीमित: ईरान में सिर्फ एक परमाणु सेंटर ही चालू रह सकेगा।
- जब्त संपत्ति पर 25% कैप: ईरान की जब्त की गई विदेशी प्रॉपर्टी में से सिर्फ 25 प्रतिशत ही वापस लौटाई जाएगी।
- सभी मोर्चों पर युद्धविराम: लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध तुरंत खत्म करने और बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की शर्त।
रिपोर्ट के मुताबिक, वॉशिंगटन इन शर्तों को मानकर ही आगे बढ़ना चाहता है। फिलहाल दोनों देशों के बीच तनाव जारी है और इन शर्तों को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।







