Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर वायुसेना का शानदार एयर शो

    ShagunBy ShagunNovember 17, 2021Updated:November 17, 2021 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 574

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    उत्तर प्रदेश सर्वाधिक एक्सप्रेस वे निर्माण की दिशा में अग्रसर है। शिलान्यास के बाद लोकार्पण का सिलसिला आगे बढ़ रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। उनका यह सपना साकार हुआ। नरेंद्र मोदी के कर कमलों से ही इसका लोकार्पण हुआ। चार अन्य एक्सप्रेस वे पर कार्य जारी है। योगी आदित्यनाथ कुछ समय बाद इनके लोकार्पण के प्रति आशान्वित है।

    उनका दावा है कि वर्तमान सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है,निर्धारित समय सीमा में उनका लोकार्पण भी किया जाता है। कोरोना आपदा के बाबजूद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण उन्नीस महीने में ही पूरा किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम भव्य और अभूतपूर्व रहा। लोकर्पण के बाद यहां भारतीय वायुसेना का एक शो भी आयोजित किया गया। सुलतानपुर के पास ही लगभग साढ़े तीन किमी की एक एयर स्ट्रिप बनायी गयी है।जिसमें भारतीय वायुसेना के विमान एवं अन्य विमान आपात लैण्डिंग कर सकेंगे। यहीं पर वायुसेना ने शानदार एयर शो किया।

    आठ इण्डस्ट्रियल काॅरिडोर

    पूर्वांचल एक्सप्रेस का निर्माण मात्र यात्रा में समय बचाने के उद्देश्य से नहीं किया गया है। बल्कि इसको विकास से भी जोड़ा गया है। प्रदेश सरकार द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे आठ स्थानों पर इण्डस्ट्रियल काॅरिडोर बनाए जाने की कार्यवाही प्रारम्भ हो चुकी है। इससे रोजगार में वृद्धि होगी तथा आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। प्रदेश में विभिन्न एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। अगले माह बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हो जाएगा। गोरखपुर एक्सप्रेस-वे एवं गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का कार्य प्रगति पर है। प्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण की कार्यवाही तीव्र गति से आगे बढ़ाया है। गंगा एक्सप्रेस-वे जनपद मेरठ को जनपद प्रयागराज से जोड़ेगा। इस एक्सप्रेस-वे के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे की प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

    उतर सकेंगे लड़ाकू विमान

    मोदी ने कहा कि जब उन्होंने एक्सप्रेस-वे की नींव रखी तो नहीं सोचा था कि वे इस पर सी-वन थर्टी जे सुपर हरक्यूलिस विमान से उतरेंगे। यह एक्सप्रेस-वे विकास का नया अध्याय लिख रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे केवल आवागमन का माध्यम नहीं है बल्कि यह पूर्वी उत्तर प्रदेश की जीवन रेखा बनेगा। यहां के जीवन में सुधार आएगा। उद्योग विकसित होंगे। पूर्वांचल की लगातार अनदेखी हुई है। उसके विकास के लिए यह नयी कहानी लिखेगा। इसी प्रकार गंगा एक्सप्रेस-वे प्रारम्भ होने जा रहा है। गोरखपुर बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे भी विकास के लिए नये आयाम गढ़ने जा रहा है। अब तक चार शहरों में मेट्रो की सुविधा उपलब्ध है। अगले माह तक कानपुर की मेट्रो भी जनता के लिए खुल जाएगी। पांच वर्ष पहले आम जनमानस को एयर कनेक्टविटी के लिए लखनऊ और वाराणसी में ही एयरपोर्ट उपलब्ध थे। लेकिन आज नौ हवाई अड्डा पूरी तरह काम कर रहे हैं। इसके अलावा ग्यारह एयरपोर्ट का निर्माण चल रहा है। उत्तर प्रदेश भी दुनिया से जुड़ रहा है। उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका में दिख रहा है। यह एक्सप्रेस-वे प्रदेश के औद्योगिक विकास में भी नया आयाम गढ़ेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, एक नजर में तीन सौ इकतालीस किलोमीटर लंबा है। लागत लगभग साढ़े बाइस हजार करोड़ रुपये से निर्मित है।

    लखनऊ,बाराबंकी, अमेठी,अयोध्या, सुल्तानपुर,अंबेडकर नगर,आजमगढ़,मऊ और गाजीपुर जिलों से यह एक्सप्रेस वे जुड़ा है। लखनऊ में सुल्तानपुर रोड पर स्थित ग्राम चैदसराय से शुरू होकर उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा से अठारह किलोमीटर पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या इकतीस पर स्थित गांव हैदरिया जिला गाजीपुर पर समाप्त होता है।यह एक्सप्रेस वे छह लेन का है। जिसे भविष्य में आठ लेन तक बढ़ाया जा सकता है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को एक सौ बीस किमी प्रति घंटा के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि इस पर वाहनों की गति सौ किमी प्रति घंटा तक अनुमन्य होगी।

    Shagun

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading